{"_id":"6a987ce6abea6a0d46045007","slug":"dr-dinesh-becomes-president-of-pms-association-dr-sanchit-secretary-bareilly-news-c-4-bly1015-958870-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीएमएस संघ के अध्यक्ष बने डॉ. दिनेश, डॉ. संचित सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीएमएस संघ के अध्यक्ष बने डॉ. दिनेश, डॉ. संचित सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रांतीय चिकित्सा संघ के चुनाव में जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. दिनेश गंगवार दस मतों से डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय को हराकर अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं। सचिव पद पर पर फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. संचित शर्मा विजयी हुए। कुल 150 मतों में से 136 मत पड़े, जबकि दो मत निरस्त हुए।
अध्यक्ष पद के लिए डॉ. दिनेश कुमार को 72 व डॉ. अजय कुमार को 62 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर डॉ. संचित शर्मा को 78 व डॉ. रोहम को 55 मत मिले। वित्त सचिव पद पर डॉ. मयंक सागर को 70, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह को 64 मत मिले। डॉ. मयंक सागर विजयी हुए। महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सीमा सिंह को 95, डॉ. उषा शर्मा को 36 मत मिले। डॉ. सीमा सिंह विजयी रहीं।
उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अनुराग गौतम को 91, डॉ. अमित दिनकर को 78, डॉ. राजेश कुमार को 40 मत ही मिल सके। उपाध्यक्ष के दो पद पर डॉ. अनुराग गौतम और डॉ. अमित दिनकर निर्वाचित हुए। सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य पद पर डॉ. प्रवीन यादव, एडिटर पद पर डॉ. गजेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
ओपीडी बंद होने के बाद मतदान में आई तेजी
पीएमएस चुनाव में मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक हुआ। अस्पतालों की ओपीडी में मरीज देखने के बाद ज्यादातर डॉक्टर मतदान स्थल तीन सौ बेड अस्पताल पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान बैलेट पेपर से हुआ। मतदान के बाद ही मतगणना हुई और शाम सात बजे परिणाम घोषित हुए। विजेता चिकित्सकों का उनके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।