फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr. Anil Form withdraw procession arrived

जुलूस के साथ पर्चा वापस लेने पहुंचे डॉ. अनिल

Fri, 19 Feb 2016 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 19 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dr.  Anil Form withdraw procession arrived
बरेली। डॉ. अनिल शर्मा ने अपना पर्चा भले ही नामांकन वाले दिन चुपके से जमा कर दिया था लेकिन उसे वापस लेने तमाम समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और गेट पर अखिलेश यादव तथा मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। उनके साथ पार्टी नेता अरविंद यादव, शुभलेश यादव और लल्लू सिंह यादव थे। डीएम के सामने पर्चा वापसी की अर्जी देते वक्त मीडिया वालों के सामने डॉ. अनिल ने कई बार मुस्कुराने की कोशिश की। डीएम उनकी अर्जी को करीब  पढ़ते रहे और डॉ. अनिल चुप बैठे रहे। डीएम ने कहा- आपका पर्चा वापस हो गया है तो धन्यवाद कहकर बाहर निकल गए।
विज्ञापन

मीडिया वालों ने  पहला सवाल किया -टिकट कटवाने वाले साजिशकर्ताओं के बारे में क्या कहना चाहेंगे? सीधा जवाब देने के बजाय बोले- मैं तो पार्टी का सिपाही हूं। पार्टी ने टिकट दिया तो नामांकन करा दिया। काट दिया तो पर्चा वापस ले लिया। जब पूछा कि टिकट क्यों काटा गया? तो दर्द बाहर आ ही गया। बोले- कुछ लोगों को सैफई परिवार का मेरे प्रति स्नेह रास नहीं आया। वे जानते थे कि अगर मेरा टिकट नहीं कटा होता तो निर्विरोध जीतता। अब इन लोगों को सोचना है कि वे आजम खां के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे या उसे जिसे इन्होंने भाजपा का टिकट दिलवाया है। भाजपा के जो प्रत्याशी हैं, नामांकन से पहले जब वह मोदी की रैली स्थल पर गए थे तो उनकी गाड़ी पर सपा का झंडा लगा हुआ था। डॉ. अनिल ने कहा कि वह पार्टी के प्रत्याशी  जिताने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


अब छह प्रत्याशी
बरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रामपुर-बरेली स्थानीय निकाय सीट पर अब छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।  बृहस्पतिवार को  सबसे पहले सपा नेता डॉ. अनिल शर्मा ने अपना पर्चा वापस लिया। उन्होंने अपने भतीजे शलभ पथिक का पर्चा भी वापस कराया। तीसरा पर्चा मशकूर अहमद ने वापस लिया। अब सपा के घनश्याम सिंह लोधी, भाजपा के पीपी सिंह गंगवार, आईएमसी समर्थित माधवी साहू और तीन निर्दलीय चंद्रभोज पाठक,कयूम शाह और डॉ. प्रेमपाल सिंह यादव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed