{"_id":"6a972b31124e0eeb8a0bf2a7","slug":"dr-ambedkars-statue-vandalized-two-accused-arrested-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106606-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 02 Sep 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। गांव भिलैया में मंगलवार को शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा का दाहिना हाथ और चश्मा टूटा मिलने से गांव में तनाव है। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
गांव भिलैया में गांव के बाहर सड़क किनारे करीब तीन बीघा भूमि पर आंबेडकर पार्क बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क की चहारदीवारी नहीं है। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पार्क पहुंचे तो डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ और चश्मा टूटा देखा। यह देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा का जायजा लिया। ग्रामीणों से मामले की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई और प्रतिमा की मरम्मत व सुरक्षा की मांग की। एहतियातन गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। गश्त बढ़ा दी गई है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटनास्थल पर मिले दो खाली गिलास और एक पानी की बोतल पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग बने। पुलिस ने गिलास बेचने वाले दुकानदारों से पूछताछ कर गौरव और सरजीत उर्फ रिंकू को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में तोड़फोड़ और प्रतिमा क्षतिग्रस्त करना स्वीकार किया। बताया कि उन्होंने पार्क में लगी लाइट, नल और फ्रीजर को भी क्षतिग्रस्त किया था। सोलर पैनल की बैटरियां चोरी कीं, जो बरामद की गई हैं। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।