{"_id":"678d64a573cb7e82a800b4e8","slug":"dps-xi-won-with-the-brilliant-innings-of-cdo-bareilly-news-c-4-564389t-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीडीओ की धुआंधार पारी से जीती डीपीएस इलेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीडीओ की धुआंधार पारी से जीती डीपीएस इलेवन
विज्ञापन
बरेली। डीपीएस इलेवन और डीपीएस एलुमनाई इलेवन के बीच रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें डीपीएस इलेवन की ओर से सीडीओ जग प्रवेश ने 64 गेंदों में 174 रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
डीपीएस मैदान पर आयोजित मुकाबले में डीपीएस एलुमनाई इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 301 रन बनाए। इसमें वंश ने 100, तुषार ने 69 और अमित ने 57 रनों का योगदान दिया। डीपीएस इलेवन की ओर से सीडीओ ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस इलेवन की ओर से सीडीओ ने 64 गेंदों में 11 छक्के व 19 चौके जड़कर टीम को 28 ओवर में ही जीत दिला दी। टीम के निखिल ने 51, प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने 24 रनों का योगदान दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सीडीओ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद