{"_id":"6828fa788f44d4c3850ebd18","slug":"dps-kalyanpur-ranks-first-in-the-marks-table-bareilly-news-c-4-bly1015-642833-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीपीएस, कल्याणपुर अंकतालिका में पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीपीएस, कल्याणपुर अंकतालिका में पहले स्थान पर
विज्ञापन
बरेली। सुपरहाउस ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रथम सुपरहाउस क्रिकेट चैंपियनशिप-2025 का आगाज शनिवार को हुआ। प्रथम दिन छह मुकाबले खेले गए। इसमें दो-दो मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल के मैदान पर, रोड नंबर-4 स्थित रेलवे ग्राउंड पर और निशांत पटेल स्टेडियम में आयोजित किए गए। प्रथम मैच में अस्मित दुबे की 133 रनों की पारी की बदौलत डीपीएस कल्याणपुर ने 253 रनों से मैच को जीतकर दो अंक हासिल किए और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।
पहला मुकाबला डीपीएस कल्याणपुर, कानपुर और एपीएस लखनऊ के मध्य हुआ। इसमें डीपीएस कल्याणपुर ने 253 रनों से विशाल जीत दर्ज कर मुकाबले को अपने नाम किया। बल्लेबाजी करने उतरी कल्याणपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 291 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अस्मित दुबे ने 133 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी एपीएस लखनऊ की टीम महज 38 रनों के स्कोर पर ही धड़ाम हो गई। अर्नब कुलकर्णी ने छह विकेट झटके। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में एपीएस खलासीलाइन ने डीपीएस गोमतीनगर को पांच रनों से धूल चटाई। तीसरा मुकाबला एपीएस पनकी कानपुर और डीपीएस एल्डिको लखनऊ के मध्य हुआ। इसमें एपीएस पनकी कानपुर ने विजय हासिल की।
विज्ञापन
दिन के चौथे मैच में डीपीएस एल्डिको लखनऊ और एपीएस गाजियाबाद के बीच हुई भिड़ंत में एपीएस गाजियाबाद ने जीत दर्ज की। पांचवां मैच एपीएस रूमा, कानपुर और डीपीएस इंदिरा नगर के बीच हुआ। इसमें एपीएस रूमा ने 24 रनों से जीत का स्वाद चखा। दिन का आखिरी मैच डीपीएस जानकीपुरम लखनऊ और डीपीएस उन्नाव के बीच हुआ। इसमें डीपीएस जानकीपुरम ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।
मुकाबलों से पूर्व प्रथम सुपरहाउस क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एसआरएमएस आदित्य मूर्ति, सचिव बरेली क्रिकेट एसोसिएशन सीताराम सक्सेना, संयुक्त सचिव बरेली क्रिकेट एसोसिएशन ओपी कोहली, प्रदेश समन्वयक खेल नईम अहमद, आयोजक विद्यालय डीपीएस बरेली के प्रधानाचार्य वीके मिश्रा, स्पोर्ट्स मैनेजर, सुपर हाउस एजुकेशनल फाउंडेशन शिरीष श्रीवास्तव ने किया। संवाद