{"_id":"6a91df8485d9a0d7e90ca8c9","slug":"dpharma-student-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-at-phc-murder-alleged-bareilly-news-c-4-bly1015-955486-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में डी फार्मा छात्र की मौत...पीएचसी में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में डी फार्मा छात्र की मौत...पीएचसी में मिला शव, हत्या का आरोप
Sat, 29 Aug 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। गांव इटौरिया में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में लालू नाम के डी फार्मा छात्र की मौत हो गई। उसका शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में मिला। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इधर, पोस्टमाॅर्टम में हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि हुई है। लालू तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था।
स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए लालू के पिता उमेश ने जमीन दान में दी थी। इस कारण लालू अक्सर स्वास्थ्य केंद्र में ही रुक जाता था। मृतक के चाचा मुकेश का कहना है उनके भतीजे को गांव के ही कुछ लोगों ने मारकर शव अस्पताल में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक लालू उनके साथ खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। उसके बाद वह लापता हो गया। उन्होंने समझा कि घर चला गया होगा।
शुक्रवार सुबह जब लालू के बड़े भाई वीरेंद्र का बेटा अस्पताल में गया तो वहां लालू का शव पड़ा हुआ था। उसने घर आकर बताया तो परिजन अस्पताल से शव उठाकर लाए। लालू डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। मुकेश भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। सूचना मिलने पर एमएलसी महाराज सिंह ने भी गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से बात की।
विज्ञापन
गांव में यह भी चर्चा है कि लालू का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार रात वह उसके घर गया था। वहां महिला के परिजनों ने लालू की पिटाई कर दी। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई वीरेंद्र ने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा ह्रै। जांच की जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।