फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dozens of villages plunged into darkness after a dilapidated feeder line broke.

Bareilly News: जर्जर फीडर लाइन टूटने से दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे

Fri, 08 May 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 08 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dozens of villages plunged into darkness after a dilapidated feeder line broke.
कुड़का नगरिया फीडर की जर्जर लाइन बुधवार रात टूट गई। रात 8:30 बजे फॉल्ट होने से फीडर से जुड़े करीब 30-32 गांव अंधेरे में डूब गए। सूचना पर जेई रामदेव वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आपूर्ति बंद कराकर फॉल्ट ठीक कराया। देर रात बिजली आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि, रात 11:00 बजे हल्की हवा और बारिश से पेड़ों की टहनियां लाइन पर झुक गईं। इससे कई स्थानों पर दोबारा फॉल्ट हो गया और पूरे क्षेत्र की आपूर्ति फिर बाधित हो गई। उपभोक्ताओं को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी और उनको बमुश्किल दो घंटे ही बिजली आपूर्ति मिली। बिजली कर्मी बृहस्पतिवार तड़के से फॉल्ट तलाशने में जुटे। अलग-अलग टीमों ने कई स्थानों पर खराबी दूर की, जिसके बाद दोपहर 12:00 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कुड़का नगरिया फीडर की लाइन जर्जर हो चुकी है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब फॉल्ट न हो। उन्होंने विद्युत निगम से लाइन बदलवाने की मांग की है। जेई रामदेव वर्मा ने बताया कि आपूर्ति जल्द सामान्य होगी।
विज्ञापन

00000000000000000
आंधी-बारिश से विद्युत आपूर्ति ठप

आंधी-बारिश से रात 12:00 बजे से सिरौली में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे सुबह पानी के संकट से दो-चार होना पड़ा। सार्वजनिक नलों के पास भीड़ जुट गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने सुबह 10:00 बजे सिरौली क्षेत्र को बरसेर बिजली घर से जोड़ा। आपूर्ति बहाल होने पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। एसडीओ विशाल वर्मा ने बताया कि सिरौली की बड़ी लाइन की पेट्रोलिंग की जा रही है। अभी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, सिरौली में विद्युत आपूर्ति आंवला से की जाती है। दूरी अधिक होने पर आए दिन ब्रेकडाउन हो जाता है। लोग शाहबाद से आपूर्ति शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000
आंधी-बारिश से गिरे खंभे, गांवों में 10 दिन विद्युत आपूर्ति बाधित

आंधी-बारिश से गांव म्यूड़ी व भगनापुर मार्ग पर बिजली के खंभे गिर गए हैं। इससे 10 दिनों से भगनापुर, उदयपुर लहिया, भड़रिया, म्यूड़ी सहित 6-7 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीण उपभोक्ता आपूर्ति न होने से परेशान हैं।




ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत सब स्टेशन भुता में शिकायत करने के बावजूद विभाग ने कार्रवाई नहीं की। 10 दिनों से गिरे हुए खंभे और जमीन पर पड़े बिजली के तारों से हादसे की आशंका है। ग्राम प्रधान अमित पटेल ने बिजली निगम के जेई व अन्य अधिकारियों को शिकायत दी थी। उन्होंने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अजय पटेल ने एक्स के माध्यम से बिजली निगम के अधिकारियों को टैग करके समाधान की मांग उठाई। समाधान न होने पर ग्रामीणों संग सब स्टेशन पर धरना देने की चेतावनी दी है।



वर्जन,



खंभा गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। खंभे ठीक कराकर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। - गोविंद चौहान, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed