फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dowry harassment report against four including constable

Bareilly News: सिपाही समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sun, 09 Jun 2024 05:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment report against four including constable
बरेली। दहेज में कार नहीं मिलने पर शादी के छह माह बाद ही सिपाही पति व अन्य ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने औरैया में तैनात सिपाही व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुरादाबाद निवासी रेखा सिंह तोमर ने एसएसपी को बताया कि उन्हाेंने अपनी बेटी की शादी 23 नवंबर 2023 को सुभाषनगर के पटेल विहार निवासी सोहिल सिंह से की थी। सोहिल पुलिस विभाग में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती औरैया जनपद में है। रेखा ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में कार मांगने लगे। 23 अप्रैल को सोहिल अवकाश पर घर आया था। इसी दौरान उसने विवाहिता के साथ मारपीट कर दूसरे दिन तक कार या रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। 24 अप्रैल को पति, सास, देवर, जेठ ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

विवाहिता की मां का कहना है कि सुभाषनगर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोहित फरीदपुर थाने में तैनात अपने दोस्त से विवाहिता को फोन कराकर बार-बार धमकी दिलवा रहा है। एसएसपी के आदेश पर सिपाही सोहिल सिंह, उसकी मां सरोज सिंह, जेठ शिवम व देवर शोभित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed