{"_id":"698f8f85cb9f3ac0dc0bc6a6","slug":"double-murder-search-for-eight-year-old-body-intensifies-bareilly-news-c-4-vns1074-826136-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड : आठ साल पुराने शव की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा हत्याकांड : आठ साल पुराने शव की तलाश तेज
विज्ञापन
पत्नी के हत्यारोपी झोलाछाप को रिमांड पर लेगी पुलिस
बरेली। दोहरे हत्याकांड के खुलासे की कड़ियां जोड़ने के लिए झोलाछाप को रिमांड पर लेने की तैयारी है। टीमें उसकी पत्नी का आठ साल पुराना शव तलाशने में जुटी हैं।
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के भौआनगला में झोलाछाप के तौर पर दुकान चलाने वाले अमित उर्फ आसिम को आठ साल पहले की गई पत्नी की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया था। बृहस्पतिवार को उसे और उसके साथी सलीम हुसैन को कोर्ट ने जेल भेज दिया। चूंकि, आरोपी ने केवल पत्नी की हत्या स्वीकार की है, लेकिन अब तक उसका शव नहीं मिला है। ऐसे में अभी तक अमित पर अपहरण का आरोप ही साबित हो पा रहा है।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पहले की गई पूछताछ के आधार पर उसकी पत्नी रजनी के शव को उन्हीं जगहों पर तलाशा जा रहा है, जहां उसने दबाने की बात बताई थी। कंकाल या कोई भी अवशेष मिलने और डीएनए जांच में साबित होने पर ही हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। जल्द ही अवशेष न मिले तो आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। ब्यूरो