फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Double decker bus helper kidnapped on the highway

Bareilly News: हाईवे पर डबल डेकर बस के हेल्पर का अपहरण

Sun, 22 Sep 2024 07:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Double decker bus helper kidnapped on the highway
कार सवार चार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने नल नगरिया चौराहे के पास से दो को पकड़ा
विज्ञापन

मीरगंज। शनिवार रात दस बजे लमीखपुर-खीरी से दिल्ली जा रही निजी डबल डेकर बस के हेल्पर को कार सवार चार युवक अपहरण कर बरेली की दिशा में ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का पीछा कर दो आरोपियों को नल नगरिया चौराहे के पास पकड़ लिया।


शनिवार रात एक डबल डेकर बस लखीमपुर-खीरी से दिल्ली जा रही थी, जब बस मीरगंज फ्लाईओवर के पास पहुंची तो किसी ने बस चालक को फोन किया कि बस से कुछ सामान दिल्ली जाना है, तब ड्राइवर ने बस रोक ली तो बरेली दिशा से एक कार आई। उसमें से चार युवक उतरे और बस के हेल्पर को खींचकर अपनी कार में डालकर बरेली की तरफ ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का पीछा किया। नल नगरिया चौराहे के पास आरोपियों की कार तिलमास पेट्रोल पंप के निकट एक आटो से टकरा गई। पुलिस ने परवेज और सुरजीत को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

--
दिल्ली में हेल्पर ने परवेज को पीटा था

बस का हेल्पर सुहेल पुत्र शेर अली निवासी किठौर मेरठ का निवासी है। परवेज निवासी परशुरामपुर थाना भोजीपुरा ने बस चालक को सवारी बिठाने को फोन किया तो बस रोक दी गई थी। इससे पहले परवेज को बस के हेल्पर ने नरौला दिल्ली में पीटा था। परवेज ईको कार चलाता है। इस बात को लेकर रंजिश थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। मामला किसी बात को लेकर मारपीट का है। अपहरण की बात झूठी है।
- कुंवर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक मीरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed