फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   deputy cm keshav prasad maurya says doors are open for traders every problem will be solved

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले: व्यापारियों के लिए खुले हैं दरवाजे, हर समस्या का होगा समाधान

Sun, 24 Dec 2023 11:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 24 Dec 2023 11:07 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों के लिए सुरक्षित माहौल है। प्रदेश में गुजरात का व्यापार मॉडल लागू किया गया है। उन्होंने साल 2024 में भी व्यापारियों से भाजपा का साथ देने की अपील की।

विज्ञापन
deputy cm keshav prasad maurya says doors are open for traders every problem will be solved
व्यापार मंडल के सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार और मेरे घर के दरवाजे व्यापारियों के लिए हमेशा खुले हैं। ढर समस्या का समाधान होगा। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री स्तर से भी इसे दूर कराएंगे। बरेली में शनिवार शाम उप्र उद्योग व्यापार मंडल के दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन के दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


पीलीभीत बाइपास स्थित बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों के लिए सुरक्षित माहौल है। प्रदेश में गुजरात का व्यापार मॉडल लागू किया गया है। उन्होंने साल 2024 में भी व्यापारियों से भाजपा का साथ देने की अपील की। इससे पहले उन्होंने व्यापारी राम अवतार आहूजा, राजेश अग्रवाल जौली, समाज सेविका पुष्पलता गुप्ता, ईएनटी सर्जन डॉ. संदीप कुमार, ऋषभ बंसल, रामकिशन अग्रवाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री को माला पहनाकर सम्मानित किया। यहां भाजपा ब्रज प्रांत के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद धर्मेंद कश्यप, एमएलसी महाराज सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, एमपी आर्य मौजूद रहे। बदायूं से लौटते समय डिप्टी सीएम ने चांडपुर में रुककर चाय भी पी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में उद्यमियों और व्यवसायियों की अहम भूमिका
अधिवेशन में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी ने भी सभा को संबोधित किया। उप्र के अलावा महाराष्ट्र से भी व्यापारी नेता पहुंचे हैं। पहले दिन तीन चरणों में विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण हुआ। समय के अनुसार व्यापार में बदलाव करने का विचार निकलकर सामने आया। युवा नेताओं ने स्मार्ट कारोबार का सुझाव दिया। प्रांतीय महामंत्री ने व्यापारी नेताओं का मंच से स्वागत किया और ईश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 

झांसी के पूर्व मेयर राम तीर्थ सिंघल ने शहर के विकास के मानक तय करने से देश निर्माण की भूमिका तय होने का जिक्र किया। व्यापारियों को शारीरिक, मानसिक फिट रहते हुए नई पीढ़ी की जरूरतों के अनुसार व्यापार में बदलाव करने के लिए कहा। मेयर उमेश गौतम ने संभावनाओं को अवसरों में बदलने का सुझाव दिया। व्यापार में नयापन लाने, ग्राहक को आकर्षित करने के नए तरीके अपनाने को कहा। प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा ने बदलते वैश्विक परिदृश्य में ऑनलाइन खरीदारी के दौर में खुद को मजबूत विकल्प के रूप में तैयार करने का मंत्र दिया।

सात वर्षों में व्यापार में आया बदलाव
उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि परंपरागत कारोबार को ही नए तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। परिवार में अगर दो बच्चे हैं तो एक को पारिवारिक व्यापार से जोड़ने और दूसरे को नए व्यापार से जोड़ने का सुझाव दिया। कहा कि सात वर्षों में व्यापार नई चुनौतियों से गुजर रहा है। सरकार की नीतियों पर नजर रखते हुए कारोबार करने की बात कही। सीमित संसाधनों में व्यापार कैसे करें, इस विषय पर बरेली कॉलेज के दर्शन विभाग के प्रो. अवधेश चंद्र त्रिपाठी ने विचार साझा किए।

संगठन के अनुशासन और प्रबंधन पर मंथन
व्यापार मंडल के संस्थापक स्व. पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के बेटे और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा ने कहा कि संगठन के लिए अनुशासन और समय का प्रबंधन जरूरी है। युवाओं को संगठन से जुड़ने का सुझाव दिया। अधिवेशन में आगामी 25 वर्षों का विजन तय करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed