फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Donate blood... improve your health, save the life of a stranger

Bareilly News: करें रक्तदान... खुद की सुधारें सेहत, अनजान की बचाएं जान

Sat, 30 Sep 2023 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 30 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Donate blood... improve your health, save the life of a stranger
बरेली। रक्तदान से किसी अनजान की जान बचती है और रक्तदाता को भी कई फायदे होते हैं। रक्तदान के बाद कई बीमारियों की जांच निशुल्क होती है। रक्तचाप बढ़ने से दिल की सेहत सुधरती है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 300 बेड अस्पताल में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.यूबी सिंह के मुताबिक एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस है। इस दिन 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर सकते हैं। इससे कई बीमारियों से स्वत: ही निजात मिलती है, वजन भी घटता है। इसलिए रक्तदान से बचें नहीं, बल्कि बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। ब्लड बैंक टीम के सहयोग से शिविर में हीमोग्लोबिन, वजन, शुगर, बीपी आदि जांच निशुल्क होगी। साथ ही उन्हें रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन




...ताकि रक्त के अभाव में न थमे अनजान की सांसें
एक यूनिट रक्तदान से तीन मरीजों की जान बचती है। इससे खून, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स प्राप्त होता है। जो अलग-अलग मरीज की जान बचा सकता है। डेंगू के बढ़ते मरीजों के चलते ब्लड बैंकों में अब प्लेटलेट्स की मांग बढ़ रही है। ज्यादातर बैंकों में प्लेटलेट्स की कमी है। आपका रक्तदान लोगों को जीवनदान दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान के फायदे
- रक्तचाप, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी, मलेरिया आदि की निशुल्क जांच।
- बोनमैरो बनने की दर बढ़ती है, खून के थक्के बनने की आशंका से निजात।
- नियमित रक्तदान से पांच फीसदी कम होता है हार्ट अटैक का खतरा।
- कम होती है त्वचा पर झुर्रियां, घटता है वजन, बढ़ती है चेहरे पर चमक।


ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
- 18 से 60 साल तक की उम्र के स्वस्थ लोग।
- जिनका हीमोग्लोबिन 12 ग्राम डेसीलीटर या अधिक हो।
- 50 किलो से अधिक वजन के महिला-पुरुष।
- डायबिटिक लोग जिन्हें इंसुलिन की जरूरत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed