फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Don't cry for circumstances, they don't decide life'

‘परिस्थितियों का रोना मत रोइए, ये जीवन तय नहीं करतीं’

Fri, 19 Nov 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
'Don't cry for circumstances, they don't decide life'
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राज्यवर्धन सिंह राठौर।
सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने युवा उत्थान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
विज्ञापन

कहा- हम जैसा सोचते हैं, शरीर और दिमाग उसी के अनुरूप करते हैं काम
बरेली। जयपुर के सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बृहस्पतिवार को यहां आईएमए हाल में युवा उत्थान कार्यक्रम में शिरकत की। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रबंधन, विधि और चिकित्सा के विद्यार्थियों से संवाद किया। कहा, परिस्थितियों का रोना मत रोइए, परिस्थितियां जीवन तय नहीं करती हैं, बल्कि उन परिस्थितियाें में लिया गया निर्णय ही आपका भविष्य तय करता है। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने भी संबोधित किया।
राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष, तेज और आलस सभी में अंतर्निहित होते हैं। हम जैसा सोचते हैं, शरीर और दिमाग उसी के अनुरूप काम करता है। कहा, प्रेरणा तो हवा में भी होती है, बस आपको लेनी आनी चाहिए। आप नकारात्मक रहेंगे तो हर समय आपको नकारात्मक लोग ही मिलेंगे। उन्हाेंने कहा कि वह अपने जीवन में कई युवा सम्मेलनों में जा चुके हैं। अक्सर युवा परिस्थितियों की बात करते हैं, जबकि परिस्थितियां आपकी सोच पर निर्भर करती हैं।
विज्ञापन

कहा, जब वह सेना में थे और ओलंपिक की तैयारी कर रहे थे, तब उनके पास कोच नहीं थे। देश के लोगों की भी एथलीट के बारे में यही धारणा होती थी कि वे तो बेइज्जती कराकर ही लौटते हैं। ऐसे में वह समझ नहीं पा रहे थे कि कैसे आगे बढे़ं। तब उन्होंने अमेरिका के एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच को मेल किया। उन्हें अपनी समस्या बताई तो उन्होंने जवाब दिया कि परिस्थितियों का जीवन में कोई महत्व नहीं है। परिस्थितियां बदलती रहती हैं। आपका भविष्य आपके निर्णय से तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि राजनीति में जरूर आएं। इसका हिस्सा बनें। सेना में जाति नहीं पूछी जाती, लेकिन राजनीति में लोग जाति की बात करते हैं तो अचंभा होता है। जाति पर नहीं देश पर, देश के विकास पर वोट करिए। कहा, कुछ राजनीतिक दल सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा में कोई भी व्यक्ति पीएम और सीएम बन सकता है, यह अन्य पार्टियों में संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि लीडर बदलते ही सब बदल जाता है। उन्हाेंने युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी दिए।
भाजपा के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि युवा अक्सर कहते हैं कि आई हेट पॉलिटिक्स, ये मत कहिए बल्कि इसका हिस्सा बनिए। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हर क्षेत्र में लीडर की जरूरत है। कोई राजनीति से अछूता नहीं है, सब कुछ राजनीति ही तय करती है, तो फिर इसमें युवाओं की सहभागिता क्यों न हो। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा कि आज बरेली में कुछ युवा नारा लगा रहे थे- यह जवानी अखिलेश के नाम कुर्बान। यह सुनकर मन में सवाल उठा कि भारत का युवा तो देश के लिए जवानी कुर्बान करता है। किसी नेता के लड़के के लिए नहीं। सपा, बसपा में राजतंत्र है। प्रजातंत्र सिर्फ भाजपा में है। सबको समानता का अवसर दिया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यवर्धन सिंह राठौर और सुभाष यदुवंश ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना ने प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सूरज राठौर, अभय गुप्ता, जयदीप चौधरी, ऋषभ बेनीवाल, देवेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed