फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dogs scratched fetus found near nursing home

Bareilly News: नर्सिंग होम के नजदीक मिले भ्रूण को कुत्तों ने नोचा

Mon, 08 Jan 2024 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 08 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dogs scratched fetus found near nursing home
आंवला। रेलवे स्टेशन रोड पर एक नर्सिंग होम के नजदीक रविवार को भ्रूण मिला। इस भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने भ्रूण को कुत्ते से छुड़ाया। नर्सिंग होम में गर्भपात के बाद भ्रूण को कचरे के ढ़ेर में फेंकने की चर्चा है। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। सीसीटीवी फुटेज से भ्रूण फेंकने के आरोपियों का पता लगाने की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब दो बजे के करीब रेलवे स्टेशन रोड पर एक कुत्ता भ्रूण को मुंह में दबाकर झाड़ियों की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उन्होंने से भ्रूण को छुड़ाया। बस्ती में रहने वाले नगर पालिका कर्मचारी सौरभ ने मामले की जानकारी पालिका चेयरमैन आबिद अली को दी। चेयरमैन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जांच में भ्रूण छह से सात माह का होने की बात सामने आई। मोहल्ले वालों ने बताया कि नजदीक ही एक नर्सिंग होम है। आशंका है कि यहां गर्भपात के बाद किसी ने भ्रूण को अलीगंज बस स्टैंड के समीप कूड़े के ढेर में फेंक दिया होगा। वहां मौजूद कुत्ते इसे लेकर इधर-उधर दौड़ने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब तक इसे फेंकने वाले का पता नहीं चला है। प्रभारी निरीक्षक आंवला आरके शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed