{"_id":"6664edf6d091b9d2e60da574","slug":"dogs-becoming-violent-in-summer-attacked-an-elderly-man-returning-after-offering-namaz-bareilly-news-c-4-bly1015-416970-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्मी में हिंसक हो रहे कुत्ते, नमाज पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्मी में हिंसक हो रहे कुत्ते, नमाज पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग पर किया हमला
विज्ञापन
बहेड़ी। गर्मी में कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। शनिवार को आवारा कुत्ते ने हमला कर मोहल्ला तलपुरा निवासी बुजुर्ग को जख्मी कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाकिर अहमद ने बताया कि शुक्रवार को उनके पिता शफी अहमद (67) जुमा की नमाज पढ़ने के बाद मोहल्ला टांडा अब्दुल्लाह चौक से गुजर रहे थे। चौक पर एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह काटकर उनको गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
उनके साथी ने एक मकान में छिपकर जान बचाई। राहगीरों ने उनको बचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां शफी अहमद की हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन किया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि शफी अहमद पर हमला करने वाला फीमेल डॉग अब तक दस से ज्यादा लोगों को काट चुका है। कस्बे से सटे जाम गांव में डेढ़ साल की मासूम नंदिनी पर भी कुत्ते ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया।