फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dog terror increased in summer, number of people applying ARV increased

Bareilly News: गर्मियों में कुत्तों का बढ़ा आतंक, एआरवी लगाने वालों की संख्या में हुई वृद्धि

Sat, 24 May 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dog terror increased in summer, number of people applying ARV increased
बरेली। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, गर्मी के मौसम में भोजन और पानी की कमी के चलते कुत्ते अधिक आक्रामक हो रहे हैं। यही कारण है कि एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सर्दियों के मौसम में जहां प्रतिदिन लगभग 250 से 300 लोगों को एआरवी लगाई जाती थी, वहीं गर्मियों में यह संख्या बढ़कर चार सौ तक पहुंच गई है। पिछले चार महीनों के आंकड़ों पर गौर करें तो 80 से 100 तक मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

रैबीज क्लीनिक प्रभारी डॉ. फैसल बताते हैं कि गर्मी में कुत्तों को पर्याप्त भोजन और पानी नहीं मिल पाता है, इससे वे आक्रामक हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में राहगीरों पर हमला करने की उनकी प्रवृत्ति बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे आवारा कुत्तों से दूरी बनाए रखें और बच्चों को विशेष रूप से सतर्क रखें। सीबीगंज, बहेड़ी, उसके आसपास के इलाके में कुत्ते के काटने के मामले ज्यादा आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed