फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dog bites 16 people in Shahjahanpur

पागल कुत्ते के आतंक से सहमे लोग, 16 लोगों पर बोला धावा

Tue, 10 Dec 2019 04:55 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 10 Dec 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Dog bites 16 people in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

शाहजहांपुर जिले के खुटार में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। पागल कुत्ते ने 16 लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अपना इलाज खुटार के निजी अस्पताल में करा रहे हैं।

विज्ञापन


नगर में घूम रहे पागल कुत्ते के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। नगर के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी नन्हें कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी आठ वर्षीय पुत्री नैंसी को खुटार के प्राथमिक विद्यालय लेकर जा रहे थे। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पास पीछे से कुत्ते ने आकर काट लिया। 
विज्ञापन


उधर, खुटार के मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी 32 वर्षीय अशोक कुमार, नारायनपुर निवासी राजू का आठ वर्षीय पुत्र चिराग, पश्चिमी गढ़ी निवासी 35 वर्षीय बबलू, नारायनपुर निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद दानिश, सरोजनी नगर निवासी 55 वर्षीय सुजातअली, अनिल कुमार का नौ वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार, अनिल कुमार, 35 वर्षीय पप्पू कुमार को भी कुत्ते ने काट लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


नवदिया कुइयां निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि वह खुटार के बण्डा रोड स्थित राइस मिल में काम करते हैं। सुबह मिल के बाहर खड़े थे। उसी समय पीछे से आकर कुत्ते ने काट लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल कुत्ते से बचाया। 

घायलों ने क्या कहा?

गांव सिल्हुआ निवासी 60 वर्षीय प्रीतपाल सुबह खेत पर जाते समय कुत्ते ने काट लिया। गांव मलिका निवासी 25 वर्षीय प्रितविन्दर को पुवायां रोड पर गन्ना मिल, गांव पिपरिया निवासी 45 वर्षीय कामता को खुटार, गांव खंडसार निवासी उमाकांत की पत्नी खजाना देवी, गांव रसवां कलां निवासी शिवनारायन सिंह की 65 वर्षीय पत्नी बड़ी वेटी, गांव सरेली निवासी 55 वर्षीय छोटे अली को पागल कुत्ते ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  

घायलों ने बताया है कि पागल कुत्ते ने करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों को काट कर घायल कर दिया है। कुछ घायलों ने अपना इलाज खुटार के निजी अस्पताल में कराया है। पागल कुत्ते के आतंक से काफी लोग बेहद परेशान हैं। बता दें कि लोगों ने पकड़वाने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed