{"_id":"67b3a32344172066ce021198","slug":"dog-attacked-and-left-child-bleeding-referred-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-241-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आवारा कुत्ते ने हमलाकर दो साल के बच्चे को किया लहूलुहान, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आवारा कुत्ते ने हमलाकर दो साल के बच्चे को किया लहूलुहान, हालत गंभीर
Tue, 18 Feb 2025 05:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 05:35 PM IST
सार
गांव लभारी में घर के बाहर खेल रहे दो साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के गाल से मांस नोंच लिया, जिससे गहरा घाव हो गया।
विज्ञापन
घायल बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लभारी में सोमवार को मजदूर के दो वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार देकर उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
धनेली में लकड़ी की फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर शैफुर अली का दो वर्षीय बेटा अब्दुल रहीम अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके मुंह पर कई जगह काटकर गंभीर घायल कर दिया। बच्चे के चीखने पर आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाया।
विज्ञापन
परिवार के लोग उसे इलाज के लिए मीरगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां बच्चे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
एक महीने में 645 को कुत्तों व बंदरों ने किया घायल
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनय कुमार पाल ने बताया कि मीरगंज सीएचसी पर 21 दिसंबर से 20 जनवरी तक कुत्ता, बंदर, बिल्ली आदि के काटने से 750 लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं। 21 जनवरी से 17 फरवरी तक 645 टीके लग चुके हैं। अधिशासी अधिकारी मीरगंज संदीप चंद्रा ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा इजाजत लेकर कुत्तों की नसबंदी कराई जा सकती है। बंदरों के पकड़वाने के लिए इजाजत लेनी पड़ती हैं।