फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   doctors removed two kg bunch of hair from the girl stomach by surgery in bareilly

UP News: युवती के पेट से निकला दो किलो बालों का गुच्छा, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी रह गए हैरान

Fri, 04 Oct 2024 03:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 03:01 PM IST
सार

बरेली के जिला अस्पताल में 31 साल की युवती के पेट का ऑपरेशन कर दो किलो बालों का गुच्छा निकाला गया, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। युवती कई महीनों से तकलीफ में थी।

विज्ञापन
doctors removed two kg bunch of hair from the girl stomach by surgery in bareilly
युवती के पेट से निकला बालों का गुच्छा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पेट दर्द की समस्या से जूझ रही युवती का ऑपरेशन हुआ तो आमाशय से दो किलो बालों का गुच्छा निकला। जिला अस्पताल में युवती को ऑपरेशन हुआ था। हालत सुधरने पर शुक्रवार को उसे छुट्टी दे दी गई। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि वह ट्राइकोलोटोमेनिया नामक मनोरोग की चपेट में हैं।

विज्ञापन


सुभाषनगर करगैना निवासी 31 वर्षीय युवती को पांच साल से पेट दर्द की तकलीफ थी। परिजनों के मुताबिक उन्होंने निजी अस्पतालों के चक्कर काटे। दो लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए पर समाधान नहीं हो सका। आखिर में वो जिला अस्पताल पहुंचे। फिजिशियन को दिखाने पर उन्होंने सीटी स्कैन कराने का सुझाव दिया। तीन सौ बेड अस्पताल में निशुल्क जांच की गई। आमाशय में गुच्छे जैसी चीज नजर आई। 22 सितंबर को चिकित्सकों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया। 26 सितंबर को ऑपरेशन कर दो किलो बालों का गुच्छा पेट से निकाला गया।

विज्ञापन

16 वर्ष की उम्र में ही खाने लगी थी बाल
मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार के मुताबिक मनोरोग का पता चलने पर उसकी काउंसलिंग की गई। युवती ने बताया कि 16 वर्ष की उम्र में वह बाल खाने लगी थी। बीते 15 वर्षों से पेट में बाल इकट्ठा होकर गुच्छा बन गया था। डॉक्टर के मुताबिक ट्राइकोलोटोमेनिया मनोरोग से पीड़ित व्यक्ति अपने सिर के बाल नोचकर खाता है। फिलहाल, कुछ माह तक उसकी काउंसलिंग जारी रहेगी। परिजन को भी निगरानी के लिए कहा है।

बरेली विस्फोट कांड: 'बेटी लाई थी तबाही का सामान, मेरा सब कुछ लुट गया', रहमान के बयान से आया नया मोड़

इससे पहले इस तरह की सर्जरी का रिकॉर्ड नहीं
एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक जिला अस्पताल में ट्राइकोलोटोमेनिया पीड़ित किसी व्यक्ति की सर्जरी इससे पूर्व कब हुई थी, इसका रिकॉर्ड नहीं है, पर बीते 25 वर्षों में ऐसा मामला सामने नहीं आया। डॉक्टरों के पैनल में वरिष्ठ सर्जन डॉ. एमपी सिंह, डॉ. अंजली सोनी, डॉ. मुग्धा शर्मा, स्टाफ नर्स भावना, मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार, डॉ. प्रज्ञा माहेश्वरी शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed