{"_id":"655bbdc66ce644b49c0f85b6","slug":"doctors-kept-waiting-disabled-people-kept-groaning-in-pain-bareilly-news-c-4-bly1005-289825-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डॉक्टर कराते रहे इंतजार, दर्द से कराहते रहे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डॉक्टर कराते रहे इंतजार, दर्द से कराहते रहे दिव्यांग
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों त्योहार के अवकाश की वजह से स्थगित शिविर में सोमवार को पहुंचे दिव्यांगों को काफी देर तक डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा। वह करीब दो घंटे तक कराहते रहे और डॉक्टर उन्हें इंतजार करते रहे। प्रमाणपत्र, सत्यापन, नवीनीकरण के लिए करीब करीब सौ दिव्यांग शिविर में पहुंचे थे।
सीएमओ कार्यालय में सोमवार को दिव्यांग शिविर सुबह दस बजे से शुरू हुआ, पर डॉक्टर करीब घंटेभर बाद पहुंचे और कुछ ही देर बाद ही चले गए। करीब घंटेभर तक दिव्यांगजन डॉक्टर की राह देखते रहे। कई दिव्यांग अगले सप्ताह की तिथि लेकर घर लौट गए। दूर-दराज से आए दिव्यांग आक्रोशित होते रहे। दोपहर डेढ़ बजे फिर डॉक्टर आए और जो दिव्यांग मौजूद थे, उन्हें देखा।
भोजीपुरा निवासी दिव्यांग कफील अहमद, पुराना शहर के 12 वर्षीय मोहम्मद रिजवान, नरियावल के शकील अहमद सुबह दस बजे शिविर में पहुंचे थे। इनका कहना था कि बीच में कुछ देर डॉक्टर आए, लेकिन देखा नहीं। दोपहर एक बजे तक भी डॉक्टर शिविर में पहुंचे नहीं थे।
विज्ञापन
ऑर्थोपेडिक डॉक्टर के पास दिव्यांग शिविर का चार्ज है। ओपीडी के बाद ही शिविर में मरीजों को देखने पहुंचते हैं। उन्हें निर्धारित समय पर शिविर में मौजूद रहने को कहा गया है। नई तैनाती के लिए भी शासन को पत्र भेजा है। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
-- --
पेंशन के लिए छायाप्रति जमा कराएं दिव्यांग
बरेली। जिन दिव्यांगों को पेंशन की दूसरी किस्त नहीं मिली है, वह राशनकार्ड, बैंक पासबुक और आधारकार्ड की छायाप्रति विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कक्ष में जमा करें। राशनकार्ड में उनका नाम भी यूनिट के तौर पर दर्ज होना चाहिए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि अगर किसी को आने में असुविधा है तो छाया प्रतियों को मोबाइल नंबर 7830004588, 7417208175 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इसे पेंशन पोर्टल पर फीड कराया जाएगा। रुकी हुई पेंशन खाते में पहुंचेगी। ब्यूरो