फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   doctor working

बरेली के डाक्टर खीझते हैं बदायूं के काम नहीं करते

Fri, 14 Aug 2015 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 14 Aug 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मंडल में स्वास्थ्य महकमें की सेहत बहुत ठीक नहीं है और डॉक्टर भी जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहगे हैं। बरेली जिला अस्पताल बरेली के डाक्टर मरीजों से खराब व्यवहार करते हैं।  वहीं बदायूं के डाक्टर ड्यूटी पर नहीं आते हैं। इस संबंध में एक-दो नहीं बल्कि इतनी शिकायतें आई हैं कि इसकी रिपोर्ट शासन के सामने रखी गई है।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने मंडल भर से मिली शिकायतों के आधार पर बनी रिपोर्ट को सोमवार को लखनऊ में हुई बैठक में  रखा। इसमें मंडल के चारों जिलों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत के जिला अस्पताल में तैनात डाक्टर, चिकित्सा सुविधा, दवाइयों के वितरण और मरीजों के प्रति व्यवहार आदि बिंदुओं पर तैयार ब्यौरा सामने रखा गया।
विज्ञापन



ये हैं शिकायतें
बरेली : यहां दवाएं तो मिल जाती हैं और इलाज ठीक होता है। लेकिन डाक्टर मरीजों पर बार-बार झल्ला जाते हैं, ठीक से रोग नहीं बताते हैं। दवाओं के बाबत पूछने पर गुस्सा दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत : यहां के चिकित्सकों के खिलाफ मरीजों की शिकायतें नहीं हैं लेकिन जिला अस्पताल डाक्टरों की कमी से जूझ रहा है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है।
बदायूं : यहां जांच, दवा और इलाज के संसाधन हैं फिर डाक्टर इलाज नहीं करते हैं। डाक्टर ड्यूटी पर नहीं आते और मरीजों को बेवजह बरेली जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं।
शाहजहांपुर : यहां के डाक्टरों के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें बाहर की दवाएं लिखने और जांच कराने को लेकर है। मरीज कई बार शिकायत कर चुके हैं और निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी इस शिकायत को सही पाया है।


मंडल के अस्पतालाें की शिकायताें और निरीक्षण के बाद इस तरह की कमियां सामने आई हैं। इनमें डॉक्टराें की कमी बड़ा मुद्दा रही। पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक में इस रिपोर्ट को रखा गया है।
डॉ. सुबोध शर्मा, संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed