फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor suddenly disappeared from home when police reached location he was under digital arrest for 72 hours in

Bareilly: घर से अचानक गायब हुए डॉक्टर, पुलिस लोकेशन पर पहुंची तो 72 घंटे से थे डिजीटल अरेस्ट, जानें पूरा मामला

Sun, 12 Jan 2025 03:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 Jan 2025 03:10 PM IST
सार

पुलिस ने होटल पहुंचकर देखा तो डाक्टर को डिजीटल अरेस्ट किया गया था। पुलिस ने डॉक्टर को साइबर ठगों के डिजीटल अरेस्ट से छुडा़या और पचास लाख रुपयें की ठगी होने से बचा लिया। 

विज्ञापन
Doctor suddenly disappeared from home when police reached location he was under digital arrest for 72 hours in
Cyber Attack - फोटो : Freepik

विस्तार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर अचानक घर से बैंक की पासबुक और जरूरी कागज साथ लेकर गायब हो गए। डॉक्टर के भतीजे ने एसपी सिटी को सूचना दी तो पुलिस ने उनका नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। डॉक्टर की लोकेशन होटल में मिली। पुलिस ने होटल पहुंचकर देखा तो डाक्टर को डिजीटल अरेस्ट किया गया था। पुलिस ने डॉक्टर को साइबर ठगों के डिजीटल अरेस्ट से छुडा़या और पचास लाख रुपयें की ठगी होने से बचा लिया। 

विज्ञापन

 

शनिवार को इमरान खां ने एसपी सिटी मानुष पारीक को सूचना देकर बताया कि फाइक एन्क्लेव निवासी चाचा डॉक्टर नजबुल हसन किसी से फोन पर बात कर रहे थे। बात करने के बाद घर आए और बैंक सम्बंधित कागज लेकर स्कूटी से कहीं चले गए। इसके बाद से नजबुल फोन नहीं उठा रहे है। एसपी सिटी ने बारादरी इंस्पेक्टर को डॉक्टर की लोकेशन ट्रेस करने पर लगाया। डॉक्टर के भतीजे और पुत्री से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर के पास किसी का कॉल आया था। कॉल करने वाले ने उनका आधार कार्ड हवाला कारोबार में इस्तेमाल होने की बात कही थी। 

विज्ञापन


पुलिस साइबर ठगों के डिजीटल अरेस्ट की साजिश को भांप गई। पुलिस ने डॉक्टर की लोकेशन ट्रेस की तो पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में डॉक्टर की लोकेशन आई। पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टर की स्कूटी होटल के बाहर खडी़ मिली। होटल में जांच पड़ताल की गई तो बताया कि नजबुल ने होटल में सोमवार तक के लिए कमरा बुक कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के बुक कराए कमरा नंबर 105 पर पुलिस पहुंची तो अंदर साइबर ठग नजबुल को दरवाजा न खोलने की हिदायत दे रहे थे। नजबुल ने व्यस्तता की बात कहकर दरवाजा खोलने से मना कर दिया। काफी मशक्कत के बाद होटल में आग की बात कहकर दरवाजा खुलवाया तो नजबुल हसन साइबर ठगों के चंगुल में डिजीटल अरेस्ट मिले। साइबर ठगों ने उनका ब्रेनवाश कर दिया था। वह असली पुलिस को गलत मानकर उनका विरोध कर रहे थे जबकि साइबर ठगों को असली पुलिस समझ रहे थे। साइबर ठगों ने उनको बताया था कि उनके आधार कार्ड को नरेश गोयल और उसके पार्टनर ने मुंम्बई में हवाला कारोबार के लिए इस्तेमाल किया था। इसकी जांच आरबीआई और सीबीआई द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed