फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doctor say to CMO I am corona victim

मेडिकल ऑफिसर ने खुद को बताया कोरोना का मरीज

Tue, 24 Mar 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Doctor say to CMO I am corona victim
जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। कोरोना की दहशत के बीच मौके की नजाकत का नाजायज फायदा भी उठाने की कोशिश की जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल अफसर की छुट्टी मंजूर नहीं हुई तो उसने धमकी दे डाली कि उसे कोरोना है और अगर उसे छुट्टी नहीं दी गई तो वह जिला अस्पताल में ही बैठा रहेगा, चाहे और लोग भी कोरोना का शिकार हो जाएं। हालांकि सीएमओ ने इसके बावजूद उसे छुट्टी के लिए बहानेबाजी न करने की हिदायत दी और ड्यूटी न करने की कार्रवाई की चेतावनी देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के ही एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल अफसर सीएमओ के पास छुट्टी मांगने पहुंचे थे। सीएमओ ने इनकार किया तो जिला अस्पताल के डॉक्टरों के सामने खुद को कोरोना मरीज बताते हुए सैंपल लेने की जिद पर अड़ गए। डॉक्टरों ने उन्हें समझाया मगर वह फिर भी नहीं माने। उल्टे धमकी देनी शुरू कर दी कि अगर उन्हें छुट्टी नहीं मिली तो वह जिला अस्पताल में ही बैठे रहेंगे। उनके खांसने और छींकने से यहां और लोगों को कोरोना हुआ तो वह इसके लिए भी जिम्मेदार नहीं होंगे।
विज्ञापन

मेडिकल अफसर की जिला अस्पताल के डॉक्टरों से लंबी बहस हुई। इसके बाद सीएमओ ने उनसे कहा कि यह चुनौतीपूर्ण समय है और सभी लोग ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में बहानेबाजी करके छुट्टी मांगना ठीक नहीं है। वह बगैर छुट्टी लिए घर बैठ सकते हैं लेकिन ऐसे में उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। इसके बाद मेडिकल अफसर झुंझलाते हुए लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed