{"_id":"679fdc36450868a9670b8082","slug":"doctor-breaks-relationship-after-not-getting-dowry-bareilly-news-c-4-1-bly1039-573111-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बंद घर में चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बंद घर में चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मीरगंज। 30 जनवरी की रात क्षेत्र के गांव छोटी सिमरिया के तीन बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। इसमें एक घर के मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित फतेह सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी छोटी सिमरिया ने बताया कि वह परिवार सहित दिल्ली में रहकर फास्ट फूड का काम करते हैं। 15 दिन पहले ही गांव के घर में ताला लगाकर दिल्ली गए थे। पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे की 17 नवंबर को शादी हुई थी, तो सारा दहेज का सामान, जेवर और नकदी अलमारी में बंद थी।
तहरीर में बताया कि पांच तोला सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी और 90 हजार रुपये नकद, पीतल के बर्तन व गर्म कपड़े चोर चुरा ले गए थे। इसके अलावा उसी रात में गांव के कृष्ण पाल और बुलाकीराम के घरों से ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी भी चोर चुरा ले गए थे।
प्रभारी निरीक्षक मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि अभी एक तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। अन्य लोगों ने तहरीर नहीं दी है। संवाद