फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Do shopping, the market and market will remain closed on Sunday

बरेलीः कर लें खरीदारी, रविवार को बाजार और मंडी रहेगी बंद

Fri, 20 Mar 2020 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
Do shopping, the market and market will remain closed on Sunday
डेलापीर सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

जनता कर्फ्यू के दौरान 22 मार्च को फल और सब्जी मंडी बंद रहेगी। व्यापारी संगठनों का फैसला है कि वे सभी प्रतिष्ठान और दुकानें भी बंद रखेंगे। इस बीच जनता कर्फ्यू की ही तर्ज पर कर्र्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने कार्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश रोक लगा दी है। विदेश मंत्रालय ने भी लोगों से पासपोर्ट संबंधी काम दो सप्ताह तक टालने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


श्रम विभाग ने कारखानों और कामकाज स्थलों पर शत-प्रतिशत सैनिटाइजेशन का निर्देश जारी करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार को शहर के सभी बाजार और मंडियां बंद रहेगीं। व्यापारी संगठनों ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों का एक दिन पहले ही यानी शनिवार को इंतजाम कर लें। व्यापारी संगठनों के नेताओं ने कहा कि बाजार में खाने-पीने के साथ रोजमर्रा की जरूरत की दूसरी चीजों की कोई कमी नहीं है। इसलिए लोग अफवाहों पर भरोसा न करें।

विज्ञापन

उधर, कर्र्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफ) ने कमिश्नर अंकुर गुप्ता ने बाहरी लोगों यानी ईपीएफ अंशदाता सदस्यों को 31 मार्च तक कार्यालय में आने से बचने को कहा है। उन्होंने कहा है कि कोई अति आवश्यक काम होने पर ही लोग आएं। इस बीच ईपीएफ अंशदाता अपनी समस्याएं गेट पर लगे ड्राप बॉक्स में डाल सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने सभी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों पर भीड़ कम करने की कवायद शुरू कर दी है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी एम. नसीम ने कहा है कि आवेदक अगले दो सप्ताह तक इंतजार करें। जिन लोगों ने अप्वाइंटमेंट ले रखा है वे भी दो सप्ताह बाद यानी 31 मार्च के बाद की तिथि ले लें। दोबारा अप्वाइंटमेंट लेने वालों को तीन मौके मिलेंगे। उन्होंने आग्रह किया है कि अति आवश्यक होने पर ही आवेदन किया जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम करने की सभी जगहों पर हो सैनिटाइजेशन

उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने बताया कि श्रम विभाग ने कोरोना वायरस संबंधी एडवाइजरी जारी कर दी है। इसलिए सभी निजी कार्यस्थल और इकाईयों में इसके अनुरूप सफाई आदि व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि प्रबंधन बैठकों की जगह वीडियो कांफ्रेंसिंग करें, कर्मकारों को घर से काम करने की अनुमति दी जाए। आवश्यकता पड़ने पर हैल्प लाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क किया जा सकता है। श्रमायुक्त सुधीर एम. बोबडे ने कोरोना वायरस पर एडवाइजरी करते हुए कहा है कि इसका अनुपालन प्रबंधन कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed