{"_id":"698f8e6fc66729d9ec0e335e","slug":"do-not-save-passwords-online-keep-social-media-accounts-private-bareilly-news-c-4-vns1074-825757-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऑनलाइन सेव न करें पासवर्ड, सोशल मीडिया अकाउंट रखें प्राइवेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऑनलाइन सेव न करें पासवर्ड, सोशल मीडिया अकाउंट रखें प्राइवेट
विज्ञापन
बरेली। डिजिटल दौर में लोग अपने पासवर्ड भी ऑनलाइन सेव करके रखते हैं, इससे हैकरों के लिए उसे चुराना आसान हो जाता है। साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी है कि हम पासवर्ड को ऑनलाइन सेव न करें। सोशल मीडिया अकाउंट पर हमेशा टू-स्टेप-वेरिफिकेशन रखने के साथ अन्य एहतियात बरतकर हम साइबर ठगों से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं।
ये बातें शुक्रवार को रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी सोनाली मिश्रा ने छात्राओं से कहीं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट की फीड पर आने वाले शॉपिंग एड से धोखाधड़ी की कई शिकायतें इन दिनों आ रही हैं।
इसलिए आवश्यक है कि ऐसे किसी भी अकाउंट से कुछ भी खरीदने से पहले उसके फॉलोअर्स, अकाउंट कब से चल रहा है व प्रोडक्ट पर उपभोक्ताओं के फीडबैक की जांच अवश्य कर लें। एआई के जमाने में आसानी से आपकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि अपना अकाउंट प्राइवेट ही रखें।
विज्ञापन
किसी भी एप या वेबसाइट की टर्म्स एंड कंडीशन भी अवश्य पढ़ लें। कई बार अनजाने में हम ही सामने वाली कंपनी या वेबसाइट को अपना डाटा आसानी से उपलब्ध करा रहे होते हैं, जिसके बारे में हमें खुद ही नहीं पता होता है।
उन्होंने कहा कि पहले केवल एक किरन बेदी थी, लेकिन जिस बैच से उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त किया उसमें 30 प्रतिशत महिलाएं थी। छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी से भी स्वयं को कम न आंके। संवाद
-- -
एपीके फाइल्स न करें डाउनलोड
साइबर थाना के एसआई अंकित सिंह चौहान ने छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एपीके फाइल्स को डाउनलोड न करें। मुख्य आरक्षी अन्नू ढिल्लो व सोनू ने भी सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. दीपा अग्रवाल, प्रो. संध्या सक्सेना, डॉ. रंजू राठौर, डॉ. मनीषा राव, डॉ. फौजिया खान, असिस्टेंट प्रो. नेहा गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
सवाल: एपीके फाइल क्या है? आफरीन, बीए
जवाब: एपीके (एंड्रायड पैकेज किट) फाइल के माध्यम से कई एप हमारे फोन में प्ले स्टोर के बाहर से भी इंस्टाॅल हो जाती है। इससे हमारा फोन आसानी से हैक हो सकता है।
सवाल: आईडी हैकिंग व आईडी कॉपी क्या होता है? काजल, बीए
जवाब: सोशल मीडिया पर कोई एक लिंक के माध्यम से आपके पासवर्ड को आसानी से बदल दे और आप अपनी आईडी दोबारा इस्तेमाल न कर सकें। तो यह आईडी हैंकिंग है। वहीं, अगर कोई आपके बायोडाटा व तस्वीरों का इस्तेमाल करके फर्जी आईडी बनाता है तो यह आईडी कॉपी करना कहलाता है।