फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Do not book luggage without taking transportation related forms

Bareilly News: परिवहन संबंधी प्रपत्र लिए बिना बुक न करें सामान

Fri, 23 May 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Do not book luggage without taking transportation related forms
बरेली। राज्यकर जोनल कार्यालय में बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ अपर आयुक्त ग्रेड-1 ओम प्रकाश तिवारी ने बैठक की। ट्रांसपोर्टर को माल बुकिंग के दौरान ही व्यापारी से बिल, ई-वे बिल मांगने का सुझाव दिया ताकि दिक्कत न हो।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड-1 ने माल परिवहन के लिए जरूरी बिल, बिल्टी, ई-वे बिल समेत अन्य प्रपत्रों की जानकारी देते हुए बगैर दस्तावेजों के माल का परिवहन न करने की हिदायत दी। अन्यथा की स्थिति में विभागीय सचल दल इकाई की ओर से विधिक कार्रवाई और अर्थदंड समेत टैक्स जमा कराया जाएगा। अफसरों ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों और व्यापारियों को भी जानकारी देने को कहा। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और व्यापारियों ने भी सुझाव दिए जिस पर विचार का आश्वासन दिया। यहां अपर आयुक्त ग्रेड-2 एसआईबी अशीष निरंजन, संयुक्त आयुक्त कार्यपालक केके गुप्ता, संयुक्त आयुक्त एसआईबी नीलम रानी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed