फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DNA matched the skull found in the drain was that of lekhpal Manish Kashyap in Bareilly

बरेली लेखपाल हत्याकांड: जांच में डीएनए का हुआ मिलान, मनीष कश्यप की ही थी नाले में मिली खोपड़ी

Thu, 30 Jan 2025 02:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 02:19 PM IST
सार

फरीदपुर तहसील में तैनात लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या कर दी गई थी। उनका शव कैंट क्षेत्र के नाले में फेंका गया था। आरोपी की निशानदेही पर खोपड़ी का कंकाल बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक जांच में कंकाल और मनीष की मां का डीएनए मैच हो गया है।   

विज्ञापन
DNA matched the skull found in the drain was that of lekhpal Manish Kashyap in Bareilly
लेखपाल मनीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर तहसील क्षेत्र में लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के बाद हैदराबाद लैब भेजी गई खोपड़ी के डीएनए का मिलान परिजनों के सैंपल से हो गया है। लैब ने मान लिया है कि खोपड़ी मनीष की ही है। पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए खोपड़ी परिजनों को सौंप दी। अब परिजनों को आश्रित के तौर पर लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही, आरोपियों पर शिकंजा और कस जाएगा।

विज्ञापन


फरीदपुर तहसील में तैनात लेखपाल मनीष कश्यप मूल रूप से बहेड़ी के निवासी थे। वह बुखारा मोड़ स्थित अमरनाथ कॉलोनी में रहते थे। 27 नवंबर को तहसील परिसर से अगवा कर परिचित ओमवीर कश्यप व उसके रिश्तेदारों ने गला कसकर लेखपाल की हत्या कर दी थी। शव नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने ओमवीर कश्यप को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कैंट थाना क्षेत्र के बभिया गांव के पास नाले से खोपड़ी बरामद कर ली थी।

विज्ञापन

मां-भाई के ब्लड के लिए गए थे सैंपल 
परिजनों ने खोपड़ी को मनीष की मानने से इन्कार करते हुए हैदराबाद की लैब से डीएनए जांच कराने की मांग की थी। 26 दिसंबर को खोपड़ी के साथ ही लेखपाल की मां व भाई के ब्लड आदि के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को हैदराबाद से आई रिपोर्ट लेखपाल के परिजनों को दे दी गई। विवेचना कर रहे फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि डीएनए सौ फीसदी मैच हो गया है। परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए वह कंकाल दे दिया गया है। वह उसे अपने घर बहेड़ी ले गए हैं।

आरोपी पहुंच चुके जेल
लेखपाल की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी ओमवीर कश्यप व उसके मामा फतेहगंज पूर्वी के नगरिया कला गांव निवासी नन्हे को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। ओमवीर के साले सूरज को फरीदपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौथे आरोपी नेत्रपाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फिलहाल चारों जेल में हैं। अधिकारियों के मुताबिक डीएनए रिपोर्ट के बाद आरोपियों को सख्त सजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed