फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM will create new roster by taking suggestions of traders on webinar

वेबिनार पर व्यापारियों के सुझाव लेकर नया रोस्टर तैयार करेंगे डीएम

Tue, 14 Jul 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
DM will create new roster by taking suggestions of traders on webinar
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बुधवार से लागू होगा नया रोस्टर, आज वेबिनार के जरिए व्यापारियों से होगी चर्चा
विज्ञापन

अभी दिशा के आधार पर अलग - अलग दिनों में खुल रही हैं दुकानें

बरेली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के मद्देनजर सरकार प्रत्येक शनिवार और रविवार को बंदी का आदेश जारी कर चुकी है। ऐसे में बाजारों के खुलने के लिए अब नया रोस्टर जारी किया जाना है। प्रशासन नए रोस्टर को बुधवार से लागू कराने की योजना बना रहा है। इससे पहले नए रोस्टर पर व्यापारियों का मत भी जिला प्रशासन जानेगा। इसके लिए डीएम नितीश कुमार ने मंगलवार को व्यापारियों के साथ एक वेबिनार रखी है। इसमें आए सुझावों के आधार पर प्रशासन नया रोस्टर तैयार करेगा। डीएम ने नए रोस्टर के लिए तमाम विकल्पों पर विचार शुरू कर दिया है।
अनलॉक शुरू होने के बाद से डीएम नितीश कुमार ने आठ जून से दिशा के आधार पर अलग-अलग दिनों में दुकानें खोलने का रोस्टर लागू किया था। लेकिन इसी रविवार को शासन से अब सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को बाजार बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद प्रशासन बुधवार से दुकानों के खोलने के नए रोस्टर को तैयार करने में जुट गया है। नया रोस्टर कैसे तय हो, इसके लिए व्यापारियों को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए डीएम नितीश कुमार मंगलवार को दोपहर में वेबिनार के माध्यम से व्यापारियों से रूबरू होकर उनसे सुझाव लेंगे कि नया रोस्टर किस आधार पर तय किया जाएगा। मंगलवार की शाम तक बुधवार से लागू होने वाले नया रोस्टर तैयार कर लिया जाएगा। हालांकि डीएम का कहना है कि कुछ सुझाव आए हैं। जिसमें घंटे के हिसाब से दुकानों को खोलने का शेड्यूल तैयार करने की मांग की गई है। लेकिन इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। कई विकल्पों पर चर्चा और व्यापारियों की सहमति के बाद ही प्रशासन रोस्टर को लेकर स्थिति स्पष्ट करेेगा।
विज्ञापन

हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को बाजार बंदी के शासनादेश के बाद मार्केट खुलने का नया रोस्टर बुधवार से लागू होगा। मंगलवार को व्यापारियों से वेबिनार के माध्यम से चर्चा की जाएगी। इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। -नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed