फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM-SSP witnessed 51 FIRs in markets

बाजारों में डीएम-एसएसपी ने देखी भीड़भाड़ तो कराईं 51 एफआईआर

Thu, 09 Jul 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
DM-SSP witnessed 51 FIRs in markets
बरेली में श्यामगंज बाजार का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

237 व्यापारियों के कराए चालान, बगैर मास्क लगाए घूमते लोगों पर 12.30 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
बरेली। बुधवार दोपहर बाद डीएम और एसएसपी ने कोतवाली से प्रेमनगर और फिर श्यामगंज बाजार का जायजा लिया। इस दौरान ज्यादातर बाजारों में बेतहाशा भीड़भाड़ के बावजूद दुकानदारों के साथ आम लोगों को भी बेपरवाह देखकर अफसरों ने नाराजगी जताई। इसके बाद रोस्टर का उल्लंघन कर दुकानें खोलने वाले दुकानदारों के साथ कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ 51 एफआईआर दर्ज कराई गईं, साथ ही 237 चालान किए गए। मास्क न लगाने पर 12.30 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। बड़ा बाजार से लेकर नैनीताल रोड तक मार्केट का निरीक्षण करने के बाद दोनों अधिकारी श्यामगंज बाजार पहुंचे। यहां भी बेतहाशा भीड़ मिली। कई जगह दुकानदार और ग्राहक मास्क लगाए नहीं मिले। रोस्टर के विपरीत भी कई दुकानें खुली मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed