{"_id":"5d6d5cf88ebc3e016b6ae266","slug":"dm-shahjahanpur-did-embroidery-with-workers-at-zari-zardozi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: जरी-जरदोजी के अड्डे पर डीएम खुद लहंगे के करने लगे कढाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: जरी-जरदोजी के अड्डे पर डीएम खुद लहंगे के करने लगे कढाई
Mon, 02 Sep 2019 11:49 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
लहंगे पर जरदोजी की कढ़ाई करते डीएम शाहजहांपुर
- फोटो : अमर उजाला
अपनी कार्यप्रणाली से आम लोगों के दिलों में उतरने को कोशिश कर रहे जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह सोमवार को अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर एक जनपद-एक उत्पाद योजना में वित्तीय सहायता से लाभान्वित किए गए जरी-जरदोजी के अड्डों का निरीक्षण कर रहे थे इसी दौरान एक अड्डे पर वह खुद कारीगरों के साथ लहंगे पर जरदोजी का काम करने लगे।
विज्ञापन
यह नजारा देख मौजूद अधीनस्थ अधिकारी भी दंग रह गए। उन्होंने हस्तशिल्पियों से बात कर उनकी कठिनाइयां समझने का प्रयास किया और उद्योग उपायुक्त दुर्गेश कुमार को विभाग की योजनाओं का लाभ जरी-जरदोजी के शिल्पकारों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मालुम हो कि इससे पहले उन्होंने जिला अस्पताल में रोटी बेल कर सेंकी थी और कुछ दिन पहले दिव्यांगों को ई-ट्राईसाइकिल को चलाकर बताते नजर आए थे।