फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM's strong stand in farmer's day

किसान दिवस में डीएम का कड़ा रुख

Thu, 20 Apr 2017 01:26 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Thu, 20 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
 DM's strong stand in farmer's day
किसान दिवस में डीएम का कड़ा रुख - फोटो : DM's strong stand in farmer's day
किसान दिवस में डीएम सुरेंद्र सिंह ने डाला वसूली की शिकायतें मिलने पर कड़ा रुख अपनाते हुए भुता के दो केंद्रों की डिप्टी आरएमओ को जांच के आदेश दिए। कहा कि गेंहू क्रय केंद्र पर किसी किसान को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। खराब नलकूपों को तुरंत सही कराएं। ताकि किसानों को सिंचाई में परेशानी न हो। 
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। फरीदपुर के किसान हरवीर सिंह ने डीएम को बताया कि कृषि रक्षा इकाईयां रसीद नहीं दे रही हैं। इस पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामतेज यादव ने बताया कि सभी इकाईयों को रसीद भेज दी हैं। दवाई खरीदने पर उनसे रसीद देने को कहा गया है। तहसील बहेड़ी के शाहपुर डांडी गांव के किसान सीताराम ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग जो निशुल्क वोरिंग कराता है, वह दस किसानों के बीच करा दिया जाए। ढाड़ी जलाशय का ठेका मछली पालन को नहीं किया जाए। इससे सिंचाई का कार्य प्रभावित होता है। चीनी मिलों की प्रेसमट भट्ठों में जलाई जा रही है। जबकि किसानों को मिलनी चाहिए। किसानों से रजिस्ट्रेशन की फीस 15 से 20 रुपये ली जानी चाहिए। जबकि 200 रुपये तक प्राइवेट सेंटर वसूल रहे हैं। डीएम ने सिंचाई के लिए खराब नलकूपों को तुरंत सही कराने को कहा। कहने लगे आगामी किसान दिवस ब्लाक स्तर पर लगाया जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों को भी इनमें बुलाया जाएगा। आईवीआरआई के वैज्ञानिकों को बुलाने का अनुरोध किया जाएगा। ताकि किसानों को पशुओं से संबंधित दी जा सके। 
विज्ञापन

आर्गेनिक गांव का चयन होगा
डीएम ने तीन दिन में हर विकास खंड में एक-एक आर्गेनिक गांव का चयन करने को कहा। वहां नरेगा के वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया जाएगा। आमदनी बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन, भेड़ पालन, मधुमक्खी पालन जैसे काम भी किसान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

17 मई को भदपुरा में होगा किसान दिवस
डीएम ने बताया कि अगला किसान दिवस 17 मई को भदपुरा ब्लाक में होगा। इसके बाद अगले ब्लाक में किसान दिवस का आयोजन होना है।   

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed