{"_id":"6a39945812c12a24830f3148","slug":"dm-removes-naib-tehsildar-lawyers-to-resume-judicial-work-from-today-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107457-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीएम ने नायब तहसीलदार को हटाया, अधिवक्ता आज से करेंगे न्यायिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीएम ने नायब तहसीलदार को हटाया, अधिवक्ता आज से करेंगे न्यायिक कार्य
Tue, 23 Jun 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील परिसर में वकीलों का चल रहा धरना-प्रर्दशन व न्यायिक कार्यों का बहिष्कार डीएम के आश्वासन पर सोमवार को समाप्त को गया। डीएम ने संगठन के अध्यक्ष को कार्रवाई का आश्वासन दिया और शाम को नायब तहसीलदार को पद से हटा दिया। पांच जून से तहसील के अधिवक्ता एसडीएम के साथ ही नायब तहसीलदारों की कार्यशैली से नाराज होकर तहसील की सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे थे। इतना ही नहीं वह एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन भी कर रहे थे।
सोमवार से अधिवक्ताओं ने अपने इस आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया था इस मामले में डीएम अविनाश सिंह ने एलआईयू सीओ विजय कुमार राना को नवाबगंज भेजकर अधिवक्ताओं से वार्ता कर मामले का हल निकालने के निर्देश दिए। सीओ एलआईयू विजय कुमार राना ने अधिवक्ताओं द्वारा गठित की गई सात सदस्यीय समिति के सदस्यों से वार्ता की। साथ ही संगठन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार की डीएम अविनाश सिंह से फोन कॉल पर बात कराई। इस पर उन्होंने जल्द ही उनकी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। डीएम द्वारा दिए गए इस आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त करने का एलान कर दिया। मंगलवार से अधिवक्ता न्यायालयों में कार्य करेंगे। उधर, डीएम की ओर से जारी आदेश में नायब तहसीलदार शिवा वर्मा को नवाबगंज से हटाकर मुख्यालय में नायब तहसीलदार ग्रामीण सीलिंग के पद पर भेजा है।
तहसील परिसर में जुटे लोगों में एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, संरक्षक सुधाकर लाल रस्तोगी,पूर्व अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, लक्ष्मी नारायन गंगवार, पूर्व सचिव दुष्यंत गंगवार और वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर गंगवार शामिल रहे। इस मामले में संगठन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने बताया कि उन्हें डीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है कि नायब तहसीलदार के साथ ही एसडीएम पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसी आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया है। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार को उनके पद से हटाकर मुख्यालय में नायब तहसीलदार ग्रामीण सीलिंग नियुक्त किया गया है।