फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM Orders Inquiry into Incident of Sick Wife Being Transported on a Pushcart from District Hospital

Bareilly News: जिला अस्पताल से ठेले पर मरीज ले जाने के मामले में डीएम ने बैठाई जांच, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Mon, 11 May 2026 06:54 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 11 May 2026 06:54 AM IST
सार

बरेली के जिला अस्पताल से बीमार पत्नी को ठेले पर ले जाते बुजुर्ग का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह इलाज न मिलने पर व्यवस्था को कोसते नजर आ रहा है। इस मामले में डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
DM Orders Inquiry into Incident of Sick Wife Being Transported on a Pushcart from District Hospital
बीमार पत्नी को ठेले पर ले गया था पति - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती पत्नी को इलाज नहीं मिलने और व्यवस्था को कोसते हुए उसे ठेले पर लिटाकर घर ले जाने के प्रकरण में जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है। एडी एसआईसी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी है। उधर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महानिदेशक स्वास्थ्य को जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


प्रभारी एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर शनिवार शाम को ईएमओ से जानकारी ली थी। बुजुर्ग महिला को फर्स्ट फ्लोर पर फीमेल वार्ड में तीन दिन तक भर्ती रखा गया। हालत में सुधार नहीं होने पर हायर सेंटर रेफर कर नीचे के वार्ड में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टर को सूचना दिए बिना ही  बुजुर्ग अपनी पत्नी को लेकर चला गया। 
विज्ञापन


इलाज, मरीज की जांच रिपोर्ट और उस दौरान तैनात स्टाफ और ईएमओ से जांच टीम पूछताछ करेगी। इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी ताकि घटना का समय पता चल सके। किन परिस्थितियों में बुजुर्ग को यह निर्णय लेना पड़ा, इसकी  भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो से हुई जानकारी, ईएमओ, स्टाफ रहे बेखबर 
भर्ती बुजुर्ग महिला के अस्पताल से जाने की जानकारी अधिकारियों को शाम को वायरल वीडियो देखकर हुई। ईएमओ, वार्ड बॉय व स्टाफ नर्स में किसी ने जानकारी नहीं दी थी। यह इमरजेंसी में तैनात स्टाफ  की मुस्तैदी के दावों की पोल खोल रहा है। प्रभारी अधिकारी के मुताबिक, स्टाफ को हिदायत दी गई है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

डिप्टी सीएम ने महानिदेशक स्वास्थ्य को दिए जांच के निर्देश 
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी को मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शासन स्तर पर किसी के विरुद्ध कार्रवाई की जरूरत हो तो प्रस्ताव समेत रिपोर्ट सप्ताहभर में उपलब्ध कराएं। मरीजों की सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो ऐसा करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

इमरजेंसी वार्ड चमकाने की कवायद शुरू
प्रकरण के बाद अधिकारियों के औचक निरीक्षण की संभावना पर रविवार को इमरजेंसी वार्ड को चमकाने का दौर जारी रहा। वार्ड के सभी पंखों पर जमी धूल साफ कराई। परिसर में साफ-सफाई की गई। हालांकि, प्रभारी एडी एसआईसी ने अगले सप्ताह एन्क्वॉस टीम के निरीक्षण से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की बात कही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed