फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM of Lakhimpur Kheri reached after hearing the appeal of a little girl in Village

Lakhimpur Kheri: 'डीएम अंकल, हमारी सड़क बनवा दीजिए', मासूम छात्रा की गुहार पर गांव पहुंचे जिलाधिकारी

Wed, 06 May 2026 01:11 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 06 May 2026 01:11 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में सोशल मीडिया पर वायरल मासूम छात्रा की शिकायत का जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने गांव पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया और खड़ंजा मार्ग बनवाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
DM of Lakhimpur Kheri reached after hearing the appeal of a little girl in Village
छात्रा की गुहार पर गांव पहुंचे जिलाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सोशल मीडिया पर वायरल एक मासूम छात्रा की शिकायत का जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो में छात्रा ने जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की गुहार लगाई थी। इस पर उन्होंने सलेमपुर ग्राम पंचायत पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया और खड़ंजा मार्ग बनवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कक्षा एक की छात्रा मानवी सिंह ने गांव की खराब सड़क को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कह रही है कि हेलो डीएम अंकल... हमारी भी सड़क बनवा दीजिए। छात्रा की गुहार पर मंगलवार को जिलाधिकारी गांव पहुंचे और खड़ंजे वाली सड़क पर पैदल चलते हुए मानवी के घर तक गए। उन्होंने मौके पर हालात का जायजा लिया और मानवी व उसके पिता से बातचीत की। 
विज्ञापन


निरीक्षण में पाया गया कि सड़क पर खड़ंजा तो है, लेकिन बारिश के चलते कई जगह ऊंचा-नीचा हो गया है। जलभराव से स्थिति और खराब हो गई थी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल खड़ंजा मार्ग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में ऐसी समस्या न हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को इस समस्या से जल्द राहत दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वायरल शिकायत पर कार्रवाई
यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक छात्रा की शिकायत के बाद की गई है। मानवी सिंह ने अपनी शिकायत में गांव की सड़क की बदहाली का जिक्र किया था। जिलाधिकारी ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से गांव का दौरा कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया।

खस्ताहाल है मार्ग 
मामला सलेमपुर कोन क्षेत्र का है, जहां राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल के पास से गुजरने वाले मार्ग पर लगातार जलभराव बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते पर सामुदायिक शौचालय, आयुष्मान सेंटर, अंबेडकर पार्क और पानी की टंकी स्थित है। इसके बावजूद सड़क की हालत बेहद जर्जर है, जिससे रोजाना गुजरने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

बरसात और जलभराव के कारण रास्ता कीचड़ और गंदगी से भर जाता है, जिससे छोटे बच्चों का स्कूल आना-जाना तक मुश्किल हो गया है। छात्रा मानवी सिंह ने वीडियो के माध्यम से प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की थी। छात्रा की मासूमियत भरी गुहार पर जिलाधिकारी खुद गांव पहुंचे और सड़क बनवाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed