फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM Dharmendra Pratap Singh harvested paddy crop in Shahjahanpur

डीएम का अलग अंदाज: दरांती लेकर काटने लगे धान की फसल, किसानों से पराली न जलाने की अपील

Wed, 09 Oct 2024 06:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 06:06 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह का बुधवार को अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने किसान के साथ खेत में धान की फसल काटी। डीएम ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की है। 

विज्ञापन
DM Dharmendra Pratap Singh harvested paddy crop in Shahjahanpur
डीएम ने काटी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में धान की उत्पादकता जांचने के लिए टीम के साथ खेतों में पहुंचे डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को किसान के साथ फसल काटी। डीएम का यह अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए। इस दौरान डीएम ने किसान से बातचीत कर खेतीबाड़ी में आने वालीं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। धान की फसल काटते डीएम का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों को जुटाने के लिए भावलखेड़ा की  ग्राम पंचायत दौलतपुर में धान की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया गया। डीएम ने किसान जहीर हसन के धान के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10-10-10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लॉट बनवाकर सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग कराई। 
विज्ञापन

DM Dharmendra Pratap Singh harvested paddy crop in Shahjahanpur
किसान के साथ धान की फसल काटते डीएम - फोटो : अमर उजाला
फसल काटकर धान की तौल कराई
इस दौरान डीएम ने किसान के साथ मिलकर खुद भी दरांती से फसल की कटाई की। बाद में धान की तौल कराई गई। इसमें 29.62 किलोग्राम फसल प्राप्त हुई। डीएम ने निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी अधिकारी अजय विक्रम सिंह से फसल नपाई, कटाई, सीसीई एग्री एप पर ऑनलाइन फीडिंग आदि बिंदुओं की जानकारी ली। 

डीएम ने किसानों से फसलों का बीमा कराने और पराली न जलाने की भी अपील की है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना, राजस्व निरीक्षक महेश श्रीवास्तव, अनुपम तिवारी समेत राजस्व टीम व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed