Bareilly News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे पर रहेगी पाबंदी, अंजुमन कमेटी ने लिया सख्त फैसला
जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। डीजे वाली अंजुमनों को शामिल नहीं किया जाएगा। यह फैसला अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन जुलूस कमेटी ने लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी शुरू हो गई है। पुराना शहर और शहर में निकाले जाने वाले जुलूस में डीजे लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन जुलूस कमेटी पुराना शहर बरेली की ओर से ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर पुराना शहर से चार सितंबर को छह मीनार मस्जिद निकट मुन्ना खां का नीम से जुलूस मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस की कयादत दरगाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खां करेंगे। अंजुमन के सचिव अंजुम शमीम ने कहा कि जुलूस में डीजे वाली अंजुमनों को शामिल नहीं किया जाएगा।
शहर में अंजुमन खुद्दाम-ए-रसूल की ओर से पांच सितंबर को कोहाड़ापीर से निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां भी चल रही है। इस बार यह जुलूस कोहाड़ापीर से दोपहर एक बजे रवाना होगा। इसकी कयादत आला हजरत दरगाह के प्रमुख सुब्हान रजा खां करेंगे। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादररी भी साथ होंगे। अंजुमन के सचिव शान रजा ने बताया कि जुलूस अपने पूर्व निर्धारित मार्गों से निकाला जाएगा। इस बार डीजे पर खास सख्ती रखी गई है।