फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diwali will be worth 1200 crores, business will increase by 20%

Bareilly News: 12 सौ करोड़ की होगी दिवाली, 20 फीसदी बढ़ेगा कारोबार

Mon, 28 Oct 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 28 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be worth 1200 crores, business will increase by 20%
बरेली। बरसात और पितृ पक्ष में खरीदारी का गिरता हुआ ग्राफ नवरात्र में चढ़ा। करवाचौथ पर बाजार ने 85 करोड़ रुपये का शृंगार किया। अब दीपोत्सव पर कारोबारियों को तगड़ी कमाई की उम्मीद है। व्यापारिक संगठनों के आकलन के मुताबिक 12 सौ करोड़ रुपये का कारोबार का अनुमान है। बीते वर्ष दिवाली पर एक हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस लिहाज से कारोबार में 20 फीसदी बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि इस वर्ष उपभोक्ता सूचकांक करीब दो फीसदी बढ़ा है। जाहिर है कि लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। इधर, केंद्रीय और राज्य कर्मियों को दिवाली से पहले बोनस दिया जा रहा है। वहीं, माह के अंतिम दिन वेतन भी दिए जाने की उम्मीद से बाजार में हलचल बढ़ गई है। फसल अच्छी होने से किसान और ग्रामीण भी बाजार में पहुंच रहे हैं। धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज के लिए बाजार में खरीदारी की होड़ है। सराफा, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट, आतिशबाजी, गृह सज्जा, पूजन सामग्री, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, गिफ्ट आइटम आदि की सबसे ज्यादा मांग है।
विज्ञापन

किस क्षेत्र में कितना होगा कारोबार
कारोबारियों के मुताबिक सराफा बाजार में 400 करोड़, रियल एस्टेट में 150 करोड़ और ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में 200 करोड़ के कारोबार की संभावना है। 20 करोड़ की आतिशबाजी, 60 करोड़ की मिठाइयां, 40 करोड़ के ड्राई फ्रूट्स की बिक्री का अनुमान है। किराना 80 करोड़, लाइट-झालर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 60 करोड़, बर्तन 100 करोड़, अन्य फुटकर कारोबार 100 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैनामों के स्लॉट फुल
निबंधन कार्यालय में बैनामों के लिए स्लॉट फुल हैं। आंकड़ों के अनुसार नवरात्र से अब तक हुए बैनामों से करीब 50 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। धनतेरस पर रिकॉर्ड स्लॉट बुक होने से आंकड़ा और ऊपर पहुंचने का अनुमान है। एआईजी स्टांप तेज सिंह यादव के मुताबिक सितंबर में 4,772 बैनामे हुए। इस माह 26 अक्तूबर तक 4,447 बैनामे हुए हैं। अगले दो दिन में जिले के सात निबंधन कार्यालयों में करीब आठ सौ बैनामे होने की उम्मीद है।
दोगुना होगा सराफा कारोबार
सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त ने मांग बढ़ा दी है। यह निवेश का बेहतर जरिया है। बीते वर्ष के सापेक्ष दो गुना ज्यादा कारोबार होने का अनुमान है। - विशाल मेहरोत्रा, महानगर अध्यक्ष, राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता, युद्ध की स्थिति और शेयर बाजार में गिरावट से सोना निवेश का बेहतर विकल्प है। सराफा कारोबार में उछाल की एक वजह यह भी है। - दिनेश अग्रवाल, महामंत्री, बरेली सराफा एसोसिएशन
नवरात्र से ही बाजार गुलजार है। धनतेरस, दिवाली के बाद सहालग के लिए भी खरीदारी हो रही है, जो बाजार में उछाल की वजह है। - अनिल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

त्योहार हर्षोल्लास से मनाने के लिए लोग तैयार हैं। खरमास लगने तक बाजार में तेजी बरकरार रहेगी। करीब 20 फीसदी बाजार उछलेगा। - मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार संगठन

भवन निर्माण सामग्री के कारोबार में तेजी से जाहिर है कि रियल एस्टेट कारोबार बढ़ा है। शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश और साज-सज्जा के लिए खरीदारी बढ़ी है। - नवनीत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed