{"_id":"5db454348ebc3e93c95f3738","slug":"diwali-poojan-bareilly-news-bly381738676","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ मुहूर्त में दिवाली पूजन होगा विशेष फलदायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ मुहूर्त में दिवाली पूजन होगा विशेष फलदायी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। आज दिवाली है। सुख समृद्धि के प्रदाता भगवान श्री गणेश और वैभव व ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी का इस दिन विशेष पूजन होगा। ज्योतिषी पंडित सुनील शास्त्री के अनुसार रविवार को दिन में 11.51 बजे अमावस्या प्रभावी हो जाएगी और इसी के साथ विशिष्ट प्रयोजनों से किए जाने वाले पूजन के मुहूर्त भी प्रभावी होंगे। उन्होंने बताया कि अमावस्या लगने के बाद विशेष परिस्थितियों में किसी भी समय श्री गणेश-लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है, लेकिन विभिन्न श्रेणियों के लोगों द्वारा शुभ मुहूर्त में किया गया लक्ष्मी-गणेश पूजन उनके लिए विशेष लाभदायी होगा।
दिवाली पूजन के शुभ मुहूर्त एवं उनके प्रयोजन
0 कुंभ लग्न मुहूर्त: दोपहर 1.44 बजे से 3.15 बजे तक व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठानों पर श्री गणेश-लक्ष्मी के साथ दसना पूजन (बहीखातों का पूजन) कर सकेंगे।
0 वृष लग्न मुहूर्त में सायं 6.21 बजे से 8.18 बजे तक घरों में गृहस्थ पूजन करेंगे। इसी के साथ दिवाली मनाकर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जा सकेगा।
0 स्थिर सिंह लग्न में मध्य रात्रि को 12.50 बजे से 3.04 बजे तक महानिशा पूजन होगा। इस अवधि में तांत्रिक क्रियाएं संपन्न हो सकेंगी। महानिशा पूजन की अवधि समाप्त होते ही दरिद्रता निस्तारण के लिए महिलाएं सूप बजा सकती हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह 9.45 बजे से होगी गोवर्धन पूजा
पं. सुनील शास्त्री के अनुसार अमावस्या तिथि सोमवार को प्रात:काल 9.45 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि मेें सोमवती अमावस्या स्नान का पुण्यलाभ अर्जित होगा। तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि लगने के साथ गोवर्धन पूजा आरंभ होगी।
पूजन का राशियों पर मिला-जुला रहेगा प्रभाव
दिवाली पूजन का विभिन्न राशियों के जातकों पर मिला-जुला प्रभाव रहेगा। मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक एवं कुंभ राशि वालों के लिए धन का आगमन होने के साथ कई प्रकार का सुख-सौभाग्य प्राप्त होगा किंतु मेष, वृष, धनु व मीन राशियों के लोगों के लिए दिवाली पूजन अशुभ रहेगा। पंडित सुनील शास्त्री के अनुसार पूजन का अशुभ प्रभाव मिटाने के लिए इन चारों राशियों के जातक सूर्य को जल का अर्घ्य देकर श्री लक्ष्मी नारायण स्त्रोत का पाठ करें।