फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diwali of harmony: Hindus and Muslims together illuminated the threshold of an empty house.

सौहार्द की दिवाली: सूने घर की दहलीज को हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर किया रोशन

Thu, 31 Oct 2024 03:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Diwali of harmony: Hindus and Muslims together illuminated the threshold of an empty house.
बरेली। बरेली हमेशा से साझा संस्कृति का शहर रहा है। भले ही कभी-कभी गर्म हवाएं चलतीं हों मगर लोगों के दिलों तक कोई आंच नहीं पहुंची। जाति-धर्म को परे रखकर यहां होली, दिवाली, ईद, मोहर्रम सहित अन्य त्योहार सभी लोग मिलकर मनाते हैं।
विज्ञापन

अनगिनत उदाहरणों के बीच बुधवार को छोटी दिवाली पर ऐसा ही वाकया देखने को मिला। सुभाषनगर में बस्सी परिवार के बंद पड़े मकान की दहलीज और छत पर दीप व मोमबत्तियां प्रज्ज्वलित कर रोशनी की गई। इसकी अगुवाई राश्मी खान और समयुन खान ने की। नितिन शर्मा, नरेश राजपूत, अकबर, नसीम अहमद, हिमांशी शर्मा, नसीर अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले तक यहां अनिल बस्सी का परिवार रहता था। अनिल के निधन के कुछ समय बाद पत्नी पूनम बस्सी को बच्चों की नौकरी के चलते बाहर जाना पड़ा। तब से यहां कोई आता नहीं है और मकान बंद पड़ा रहता है। बंद मकान के बाहर हर साल समयुन खान की टीम दिवाली पर रोशनी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राश्मी खान ने बताया कि बुधवार को छोटी दिवाली पर दरवाजे के बाहर दीया जलाया गया। बृहस्पतिवार को दिवाली पर भी उनकी टीम यहां आकर रोशनी करेगी।
जरूरतमंदों को सजावट का सामान दिया

बरेली। एक आस संस्था की अध्यक्ष समयुन खान ने अपने साथियों के साथ जरूरतमंदों को दीये, झालरें सहित सजावट का सामान दिया। समयुन खान ने बताया कि यह वह लोग हैं, जो आर्थिक स्थिति की वजह से घर की सजावट का सामान खरीद नहीं सकते। ऐसेे में हमारी टीम की ओर से मिठाई, दीये, रंगोली का सामान, अतिशबाजी, फूल मालाएं, झालरें व अन्य चीजें भेंट की गईं। वहीं, धनतेरस पर जनसेवा टीम की ओर से नॉवल्टी चौराहा पर 3500 दीयों का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed