{"_id":"6182d8c2cd13c8493e6814ee","slug":"diwali-gift-police-got-105-lost-mobiles-bareilly-news-bly4650380108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली गिफ्ट : पुलिस ने दिलाए खोए हुए 105 मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली गिफ्ट : पुलिस ने दिलाए खोए हुए 105 मोबाइल
विज्ञापन
चोरी गए मोबाइल लौटाते एसएसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के जिलों से हुए बरामद
बरेली। पुलिस ने दिवाली से एक दिन पहले खोए मोबाइल फोन लौटाकर तमाम लोगों को चेहरे पर खुशी ला दी। एसएसपी कार्यालय पहुंचे लोगों ने इसके लिए पुलिस को धन्यवाद भी दिया।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जिले से खोने वाले मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया था। करीब तीन महीने में इस टीम ने 105 मोबाइल फोन बरामद किए। ये सभी वे फोन थे जो कहीं गिर गए थे या चोरी कर लिए गए थे। जिन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा के अलावा मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, अमरोहा और आसपास के जिलों से बरामद किया। ये सभी फोन गांव देहात के सीधे-साधे लोगों के पास मिले, जिनको किसी ने बातों में फंसाकर ये फोन बेच दिए थे।
बुधवार को ये फोन एसएसपी कार्यालय में उनके मालिकों को सौंपे गए। दिवाली से एक दिन पहले अपना खोया फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद भी दिया। इस दौरान एसएसपी ने फोन बरामद करने वाले सर्विलांस प्रभारी रामगोपाल शर्मा और टीम को 25 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की।