{"_id":"671c1e7fb7fcb941fb0c7db4","slug":"diwali-carnival-will-start-today-with-sadbhavna-pulao-bareilly-news-c-4-lko1064-509149-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सद्भावना पुलाव से आज होगा दिवाली कार्निवल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सद्भावना पुलाव से आज होगा दिवाली कार्निवल का आगाज
Sat, 26 Oct 2024 04:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्सव, सौहार्द और भाईचारा का प्रतीक बन चुके अमर उजाला के तीन दिवसीय ''''द ग्रेट बरेली दिवाली कार्निवल'''' का शुभारंभ शनिवार अपराह्न दो बजे राजेंद्रनगर स्थित बलिदानी चौक पर सद्भावना पुलाव वितरण से होगा। साथ ही, शहर में 52 अन्य स्थानों पर भी इसका वितरण किया जाएगा।
दिवाली कार्निवल में सभी के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। दिवाली से पहले आयोजित इस कार्निवल का उद्देश्य आपसी मेलजोल के साथ ही कारोबारी संभावनाओं को बढ़ाना है। 26 से 28 अक्तूबर के बीच उत्सव के रूप में आयोजित इस कार्निवल में मुख्य आकर्षण लाइव स्टेज प्रदर्शन होगा। त्योहारों पर साज-सज्जा व अन्य सामानों की खरीदारी का मौका मिलेगा। बच्चों के लिए झूले, बग्घी व ऊंट की सवारी मुफ्त रहेगी। कार्निवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।