Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diwali Carnival to kick off tomorrow with 'Sadbhavana Pulao'

Bareilly News: सद्भावना पुलाव के साथ दिवाली कार्निवल का कल होगा आगाज

Tue, 03 Nov 2026 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Diwali Carnival to kick off tomorrow with 'Sadbhavana Pulao'
बरेली। शहरवासियों का सालभर का इंतजार बुधवार को खत्म होगा, जब डीडीपुरम में अमर उजाला की ओर से सद्भावना पुलाव के साथ तीन दिवसीय दिवाली कार्निवल का आगाज होगा। इस मुहिम में शहर के चिकित्सक और उद्यमी भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला कार्यालय में सोमवार को आयोजित संवाद के दौरान उद्यमी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2010 के दंगे के बाद शहर में समरसता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से सद्भावना पुलाव का आयोजन किया जाता है। यह किसी एक धर्म का नहीं, बल्कि पूरे शहर का साझा कार्यक्रम है।
विज्ञापन

आईआईए के चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला का यह कार्यक्रम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय है। शहरवासी इस कार्निवल से जुड़कर अपनी सहभागिता निभाते हैं। सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सोसायटी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि इस कार्निवल का इंतजार लोग पूरे साल करते हैं। इसमें ऊंट की सवारी से लेकर लजीज व्यंजन शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों व चिकित्सकों ने शहरवासियों से इस कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. प्रगति अग्रवाल, डॉ. मधु गुप्ता, शाहिदा अली, विजय, दुर्गेश खटवानी, लोकेश गंगवार, धनंजय विक्रम सिंह, डॉ. रूपल गुप्ता, मोहित अग्रवाल, अमित कंचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed