{"_id":"69349d6cce28d9d486057f6b","slug":"divyanshs-stormy-century-marked-the-beginning-of-record-win-by-370-runs-bareilly-news-c-4-vns1074-780852-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिव्यांश के तूफानी शतक से 370 रनों से रिकॉर्ड जीत का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिव्यांश के तूफानी शतक से 370 रनों से रिकॉर्ड जीत का आगाज
विज्ञापन
बरेली। रवींद्र नाथ टैगोर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को कैट स्थित अकादमी में किया गया। इसमें एसआरएमएस जूनियर क्रिकेट अकादमी ने अपने पहले मुकाबले में न्यू जनरेशन क्रिकेट टीम को 370 रनों के अंतर से रौंदकर धमाकेदार जीत का आगाज किया।
टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का न्यू जनरेशन का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ, जब एसआरएमएस के बल्लेबाजों ने निर्धारित 40 ओवरों में 416 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। एसआरएमएस की ओर से दिव्यांश दिवाकर ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 100 गेंदों में 142 रन बनाए। उन्हें रिजवान (88 रन) और विरल भटनागर (73 रन) का बेहतरीन सहयोग मिला। न्यू जनरेशन की ओर से केवल असद अंसारी ही प्रभाव छोड़ पाए, जिन्होंने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। 417 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू जनरेशन की टीम एसआरएमएस की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम मात्र 47 रनों पर ही ढेर हो गई। एसआरएमएस की ओर से सुशांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक चार विकेट चटकाए, जबकि ईशान राठौर ने तीन और सोमवीर ने दो विकेट लिए। दिव्यांश दिवाकर को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि असद अंसारी को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान अंपायर की भूमिका अभिजीत तोमर, मनोज यादव, पंकज आदि मौजूद रहे। संवाद