फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Divyansh captured the trophy for the second consecutive time

Bareilly News: दिव्यांश का लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा

Mon, 04 Aug 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Divyansh captured the trophy for the second consecutive time
बरेली। एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी परिसर में आयोजित 12वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल एवं तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। दिव्यांश श्रीवास्तव ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में दिव्यांश श्रीवास्तव ने गत वर्ष की तरह इस बार भी गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा को शिकस्त दी। महिला वर्ग फाइनल में गाजियाबाद की आरती चौधरी ने गाजियाबाद की ही अंकिता गुप्ता को 11-8, 12-14, 16-14, 9-11, 11-9 से हराया। पुरुष वर्ग में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें दिव्यांश ने 12-10, 11-7, 8-11, 6-11, 13-11 से जीत हासिल की। यूथ बॉयज (अंडर-19) में आगरा के मौलिक चतुर्वेदी ने कानपुर के अद्वित गुप्ता को सीधे सेटों में 11-5, 11-8, 12-10 से मात दी। यूथ गर्ल्स (अंडर-19) में गाजियाबाद की दिशा ने अंकिता गुप्ता को कड़े मुकाबले में 4-11, 13-11, 11-9, 12-10 से पराजित किया। जूनियर बालक (अंडर-17) वर्ग में प्रयागराज के आर्यन कुमार ने गाजियाबाद के अर्णव पंवार को 11-7, 11-5, 12-10 से हराकर खिताब जीता, जबकि जूनियर बालिका (अंडर-17) वर्ग में गाजियाबाद की याशिका तिवारी ने वाराणसी की अनोखी को 10-12, 13-11, 11-3, 9-11, 11-5 से हराया।
विज्ञापन

कानपुर के आशुतोष ने लखनऊ के लक्ष्य को पराजित किया
सब जूनियर बॉयज (अंडर-15) वर्ग में कानपुर के आशुतोष गुप्ता ने लखनऊ के लक्ष्य कुमार को 11-9, 11-8, 11-5 से पराजित किया। सब जूनियर गर्ल्स (अंडर-15) में वाराणसी की अनोखी ने कानपुर की अंशिका मिश्रा को 12-10, 11-8, 11-8 से हराकर जीत दर्ज की। कैडेट बॉयज (अंडर-13) में लखनऊ के लक्ष्य कुमार ने अपने ही शहर के शौर्य गोयल को 12-10, 11-5, 4-11, 11-3 से मात दी। बालिका वर्ग में प्रयागराज की अंशिका गुप्ता ने आगरा की अंकिशा मिश्रा को 11-8, 5-11, 11-8, 11-7 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होप्स बॉयज (अंडर-11) में गौतम बुद्ध नगर के आर्यवीर बोरा ने कानपुर के दुर्वांक को 7-11, 11-7, 11-7, 10-12, 11-5 से हराया। होप्स गर्ल्स (अंडर-11) वर्ग में प्रयागराज की अंशिका गुप्ता ने आगरा की इनाया फातिमा को 11-4, 11-6, 11-8 से मात दी।

विजेता बनने के लिए पेश की मजबूत दावेदारी
पिछले वर्ष 2024 की महिला वर्ग चैंपियन गाजियाबाद की अंकिता गुप्ता, इस वर्ष महिला और यूथ गर्ल्स (अंडर-19) वर्ग में उपविजेता रहीं। वहीं पिछले वर्ष महिला फाइनल मुकाबले में अंकिता गुप्ता से पराजित रहने वाली गाजियाबाद की ही दिशा ने इस वर्ष अंकिता को यूथ गर्ल्स (अंडर-19) वर्ग में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वर्ष 2024 में कैडेट बॉयज (अंडर-13) और होप्स बॉयज (अंडर-11) में विजेता रहे लखनऊ के लक्ष्य कुमार ने कैडेट बॉयज (अंडर-13) में खिताब जीता, जबकि सब जूनियर बॉयज (अंडर-15) में वह उपविजेता रहे। इसके साथ ही, वर्ष 2024 में होप्स गर्ल्स (अंडर-11) वर्ग की चैंपियन अंशिका गुप्ता इस वर्ष भी इस वर्ग के साथ-साथ कैडेट गर्ल्स (अंडर-13) में भी विजेता बनीं।


विजेताओं को किया पुरस्कृत
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूपीटीटीए के अध्यक्ष संजीव पाठक, पूर्व जनरल सेक्रेटरी अरुण बनर्जी, टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लाहिरी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी व रैकेट कंट्रोलर अमित सिंह, डिप्टी रैफरी पीके जैन, डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली के सचिव दीपेंद्र कामथान, श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, श्रीराम मूर्ति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. प्रभाकर गुप्ता, टूर्नामेंट के कंवीनर डॉ. सोवन मोहंती समेत जूनियर नेशनल टीम के कोच पराग अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed