{"_id":"69ec0d3fefb2621a080df28e","slug":"divisional-railway-hospital-to-get-equipment-worth-rs-5129-lakh-bareilly-news-c-4-bly1053-871049-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंडलीय रेलवे अस्पताल में लगेंगे 51.29 लाख रुपये के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंडलीय रेलवे अस्पताल में लगेंगे 51.29 लाख रुपये के उपकरण
Sat, 25 Apr 2026 06:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
इज्जतनगर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) और मंडलीय रेलवे अस्पताल के बीच शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं। समझौते के तहत अस्पताल को 51.29 लाख रुपये के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें वाईएजी लेजर मशीन, दो ऑपरेशन थिएटर टेबल, एबीएस एसडी थ्री-इन-वन, लिपो पावर पीएएल मशीन शामिल हैं।
एमओयू के लिए आयोजित कार्यक्रम में रेलवे की ओर से एडीआरएम मनोज कुमार और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूएस नाग, आईआरएफसी की ओर से अपर महाप्रबंधक (वित्त) नव गोयल ने हिस्सा लिया। एडीआरएम ने बताया कि नए उपकरण मिलने से चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। रेलकर्मियों की जटिल बीमारियों का इलाज हो सकेगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों को रेफर करने की जरूरत नहीं होगी। अस्पताल की कार्यक्षमता बढ़ेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।