{"_id":"67be27157dcbcba0a2026420","slug":"diversion-will-remain-till-this-evening-on-mahashivratri-bareilly-news-c-4-bly1015-588422-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महाशिवरात्रि पर आज शाम तक रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महाशिवरात्रि पर आज शाम तक रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
बरेली। महाशिवरात्रि पर्व पर नाथ नगरी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का पूर्वानुमान कर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर एसपी यातायात अकमल खान ने बुधवार शाम छह बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों को शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दिया है। शहर की सीमाओं पर ऐसे वाहनों का प्रवेश रोकने को छह प्वाइंट बनाए गए हैं। यात्रियों व जनता से वैकल्पिक मार्ग चुनने की अपेक्षा की गई है, ताकि किसी को परेशानी न हो।
-- -
ये रहेगी व्यवस्था
- शहर को आने वाली सभी रास्तों पर भारी वाहनों को रोका गया है। इसमें परसाखेड़ा रोड नंबर- 1, बिलवा पुल, लालपुर कट और विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड से भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेगा।
-- -- -
इधर से जाएंगे भारी वाहन
- दिल्ली व रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको बदायूं की ओर जाना है, झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास से नवदिया झादा से फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमोरा होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बस जिनको लखनऊ जाना है वह बड़े बाइपास से झुमका, विलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे।
- लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे।
- बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, वह भमोरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिर्वसिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे, जिनको दिल्ली जाना है, वह बड़ा बाईपास से दिल्ली जाएंगे।
- बदायूं व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी।
- दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाईपास से इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा से सेटेलाइट तक आ सकेंगी।
-- -- -
यहां प्रतिबंधित रहेंगे छोटे वाहन
- कुदेशिया अंडरपास से अलखनाथ मंदिर की ओर कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक, मैक्स वाहन आदि नहीं आ सकेंगे।
- किला क्रासिंग से अलखनाथ मंदिर की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक, मैक्स आदि नहीं जा सकेंगे।
- श्यामगंज, बरेली कॉलेज गेट की तरफ से कोई भी चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक, मैक्स आदि वाहन कालीबाड़ी की तरफ नहीं जा सकेंगे।
अमर उजाला ब्यूरो