फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diversion will be implemented from tomorrow, see the way before leaving the house

Bareilly News: कल से लागू होगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले रास्ता देख लें

Thu, 06 Jul 2023 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Diversion will be implemented from tomorrow, see the way before leaving the house
बरेली। 59 दिन के सावन और आठ सोमवार होने की वजह से यातायात पुलिस ने भी कमर कस ली है। सावन में हर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। शिवरात्रि पर 12 जुलाई की रात 8 बजे से 15 जुलाई की रात 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह की ओर से इस बारे में निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

जोन के सभी नौ जिलों के पुलिस विभाग से नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। एडीजी कार्यालय में बैठक कराकर उनका आपस में परिचय भी करा दिया गया है। ये एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे ताकि डायवर्जन आदि को लेकर यदि कोई गतिरोध हो तो उसका मौके पर ही समाधान कर लिया जाए।
विज्ञापन

बरेली मंडल में कांवड़ियों की सर्वाधिक भीड़ बदायूं के कछला घाट पर रहती है। पीलीभीत व अन्य जिलों के श्रद्धालु कछला से बरेली होकर ही गुजरते हैं। शाहजहांपुर के गंगा घाट से भी गंगाजल लेकर नाथ मंदिरों व अन्य शिवालयों में चढ़ाया जाता है। इस लिहाज से बदायूं और शाहजहांपुर रूट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे की आवाज रखनी होगी सीमित
एडीजी ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा में सीमित आवाज में डीजे पर केवल धार्मिक गीत ही बजाए जा सकेंगे। कांवड़ यात्रा का रास्ता बदलने की स्थिति में संबंधित क्षेत्र की पुलिस जिम्मेदार होगी। बवाल होने पर कांवड़ यात्रा के आयोजकों पर कार्रवाई की जाएगी।
भारी वाहनों का रूट डायवर्जन
- लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर, मिलक, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे।
- बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगे।
-नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
-बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा वाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आवागमन करेंगे।
-रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से बड़ा बाईपास, फरीदपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहे से आगे बड़ा बाईपास पर अंडरपास से आवागमन कर सकेंगे। श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट को आने-जाने वाले समस्त भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे।
- बरेली शहर के सभी ट्रांसपोर्टर सावन में अपना कारोबार ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित करेंगे।

रोडवेज बस और छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन
-सावन में हर रविवार को सुबह 6 बजे से सोमवार को रात 10 बजे तक और 15 जुलाई को रात 10 बजे तक रोडवेज बसें और छोटे वाहनों का डायवर्जन रहेगा।
- पुराना बस अड्डा से सभी रोडवेज बसें अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होकर जा सकेंगी।
-दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, इन्वर्टिस तिराहा, बड़ा बाईपास होकर गंतव्य को जा सकेंगी।
- लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
- बरेली से आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन मिलक रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए आ-जा सकेंगी।
-बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, कुंवरगांव से होकर आ-जा सकेंगी।

इन स्थानों से डायवर्ट होंगे वाहन
सेटेलाइट चौराहा : पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
बीसलपुर चौराहा : बरेली से बीसलपुर की ओर चलने वाले समस्त सवारी वाहन रुहेलखंड चौकी तक ही आ-जा सकेंगे। कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। वे बड़ा बाईपास होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
चौकी चौराहा : रोडवेज बसें चौपुला चौराहे से सिटी स्टेशन की तरफ नहीं जाएंगी। समस्त बसें सेटेलाइट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
चौपुला ओवरब्रिज : बदायूं की ओर जाने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे और लाल फाटक से होकर जाएंगे।
मिनी बाईपास : रामपुर, मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। मिनी बाईपास तिराहा से इज्जतनगर फाटक बड़ा बाईपास होकर डायवर्ट किया जाएगा।
झुमका तिराहा : शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाले हल्के-भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
बिलवा पुल : नैनीताल की आरे से आने वाले हल्के व भारी वाहन बड़ा बाईपास से लखनऊ की ओर जा सकेंगे। नैनीताल से आगरा की ओर वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विलय धाम : पीलीभीत की ओर से बदायूं एवं आगरा की ओर जाने वाले हल्के/भारी वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर जा सकेंगे।
इन्वर्टिस तिराहा : लखनऊ की ओर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले समस्त वाहन बड़ा बाईपास से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
इज्जतनगर स्टेशन तिराहा : कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। मिनी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
मंडी समिति तिराहा : सौ फुटा पश्चिमी रोड से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
रामगंगा तिराहा : बदायूं की ओर से आने वाले वाहन सुभाषनगर रोड से नहीं गुजरेंगे। उनको रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
बुखारा मोड़ तिराहा : बुखारा मोड़ से कोई भी वाहन बदायूं रोड एवं लाल फाटक की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
अखा तिराहा : बरेली से बदायूं की ओर से जाने वाले सभी हल्के वाहन अखा तिराहा से गैनी, अलीगंज आंवला होकर अपने गंतव्य को आ-जा सकेंगे।
रम्पुरा मोड़ तिराहा : अखा तिराहे से कोई भी वाहन भमोरा या बदायूं की ओर जाता है तो उसे रम्पुरा मोड़ तिराहा से बिशारतगंज, आंवला के लिए डायवर्ट कर दिया जाएगा।

देवचरा तिराहा : दातागंज की तरफ से कोई भी भारी वाहन बदायूं रोड पर नहीं आने दिया जाएगा।
आंवला : आंवला की तरफ से भारी वाहन भमोरा एवं अलीगंज होकर बरेली की तरफ नहीं आ सकेंगे। शाहबाद, रामपुर होकर नेशनल हाईवे से बरेली आ-जा सकेंगे।
हाईवे पर खड़े नहीं होंगे ट्रक
मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज, इज्जतनगर, बिथरी चैनपुर, नवाबगंज थाने की पुलिस ट्रकों को हाईवे के चौराहों तिराहों पर पार्क नहीं होने देगी। फरीदपुर से कोई भी वाहन बुखारा मोड़ की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed