{"_id":"67731553f2318a3d2003f394","slug":"diversion-heavy-vehicles-will-not-be-able-to-enter-the-city-till-2-oclock-tonight-bareilly-news-c-4-lko1064-551935-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डायवर्जन... आज रात दो बजे तक शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डायवर्जन... आज रात दो बजे तक शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
बरेली। नए साल से एक दिन पहले 31 दिसंबर को सुबह आठ से रात दो बजे तक शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सिविल और ट्रैफिक पुलिस की मोबाइल टीमें भी गश्त पर रहेंगी।
बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन भमोरा, देवचरा, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, बड़ा बाइपास, ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए आ-जा सकेंगे। बदायूं की तरफ से लखनऊ, शाहजहांपुर, पीलीभीत जाने वाले भारी वाहन दातागंज, फतेहगंज पूर्वी होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से बदांयू की ओर जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी, दातागंज होते हुए जा सकेंगे।
पीलीभीत, नैनीताल की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे।
दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज होते हुए पास किए जाएंगे। लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से दिल्ली, रामपुर, मुरादाबाद जाने वाले वाहन फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास, विलय धाम, बिलवा, झुमका तिराहा होते हुए पास किए जाएंगे। संवाद