फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly District team selected for hockey competition

Sports News: हॉकी प्रतियोगिता के लिए बरेली की टीम चयनित, जूडो के खिलाड़ी मायूस हौकर लौटे

Fri, 14 Feb 2025 01:24 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 14 Feb 2025 01:24 PM IST
सार

हॉकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं जूडो के ट्रायल्स में कोच नहीं पहुंचे, जिससे खिलाड़ी मायूस होकर लौट गए। 

विज्ञापन
Bareilly District team selected for hockey competition
हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम का हुआ चयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल निदेशालय की ओर से आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय हॉकी और जूडो प्रतियोगिता के लिए बरेली में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। जूडो प्रशिक्षक के न आने से खिलाड़ियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 24 फरवरी तक झांसी में होगा। इसके ट्रायल में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें वंशिका, अनामिका, गौरी, गुंजन, अंजलि, सृष्टि, शगुन, शिल्पी, यशस्वी, रागिनी, अलीना, वंशिका वेद का चयन किया गया। आरएसओ, जितेंद्र यादव ने बताया कि मंडल स्तरीय ट्रायल्स शुक्रवार को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। 
विज्ञापन


मायूस होकर लौटे खिलाड़ी
17 से 19 फरवरी तक सहारनपुर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष और महिला जूडो प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल में भाग लेने के लिए कई खिलाड़ी बृहस्पतिवार को स्टेडियम पहुंचे। यहां कोई प्रशिक्षक ही नहीं मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद खिलाड़ी मायूस होकर लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से नहीं है कोच
स्पोर्ट्स स्टेडियम में लंबे समय से जूडो के खेल के लिए कोई कोच भी नहीं है। इस वजह से यहां जूडो के खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने भी नहीं आते। स्टेडियम में जब भी इस खेल में चयन ट्रायल आयोजित किए जाते हैं, तब बाहर से कोच को बुलाकर या फिर किसी सीनियर खिलाड़ी के सहयोग से ही ट्रायल आयोजित किए जाते हैं। 


बृहस्पतिवार को आयोजित ट्रायल की जिम्मेदारी शादाब आलम को सौंपी गई थी। शादाब आलम के मुताबिक उनकी तबीयत खराब थी। इस वजह से वह नहीं पहुंच पाए। आरएसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि अब जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल्स शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed